• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस : कोर्ट ने ADG से पूछा- आपकी बेटी होती तो बिना देखे अंतिम संस्कार कर देते?

Desk by Desk
12/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ, हाथरस
0
Prashant kumar

Prashant kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस केस का इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया था, जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रशासन से नाराजगी जताई। कोर्ट ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार से कहा कि अगर आपकी बेटी होती तो क्या आप बिना देखे अंतिम संस्कार होने देते? एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कोर्ट के इस सवाल पर चुप हो गए। उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था।

हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद बाहर आई पीड़िता के परिजनों की वकील सीमा कुशवाहा ने यह जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार बोल रहे हैं कि एफएसएल की रिपोर्ट में सीमन नहीं आया है। एडीजी को लॉ की डेफिनेशन पढ़नी चाहिए। पीड़िता के परिजनों की वकील ने एडीजी को रेप की परिभाषा पढ़ने की सलाह दी और कहा कि मेरे पास सारी रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि जज ने जब क्रॉस क्वेश्चन किए, तब प्रशासनिक अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था।

योगी सरकार ने सीमाओं के रखवालों के लिए नई योजनाओं का किया ऐलान

पीड़िता के परिजनों की वकील ने बेहतर की उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरीके से बेंच का और जज का रुख था, लगता है कि एक अच्छा संदेश समाज में जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएम को लेकर पीड़िता की भाभी ने कोर्ट को बताया कि इन्होंने कहा था कि अगर आपकी बेटी कोरोना से मर जाती तो आपको इतना मुआवजा नहीं मिलता।

वकील के मुताबिक जज ने इस पर डीएम से सवाल किया कि अगर किसी पैसे वाले की बेटी होती तो क्या आप ऐसे ही हिम्मत करते उसे इस तरीके से जलाने की? जिस तरह से बड़े व्यावसायिक घरानों के लोगों को एक वोट का अधिकार है, वैसे ही दलित और अन्य सभी लोगों को भी वोट का अधिकार संविधान ने दिया है।

झांसी : नाबालिग दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

सीमा कुशवाहा ने कहा कि देश में हर समुदाय के लोगों का मानवाधिकार है। इसका उल्लंघन कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में गंगाजल होता है। गंगा मां का पवित्र जल छिड़का जाता है। आप केरोसिन डालकर उस बेटी को जला रहे हैं। ये मानवाधिकार का उल्लंघन है। जब लोगों ने अंतिम संस्कार कर लिया तब संदेशा भिजवाया और वहां पर कुछ लोग गए। फिर वीडियो बनाया।

वकील सीमा कुशवाहा ने 2 नवंबर को अगली सुनवाई से पहले कोर्ट में हलफनामा दायर करने की बात कही और कहा कि इसमें सारी बातें बताएंगी, लेकिन इस संबंध में मीडिया से कोई बात नहीं करेंगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हमने कोर्ट से तीन आग्रह किए, जिसे कोर्ट ने कंसीडर किया। हमारा पहला आग्रह था कि केस को ट्रांसफर किया जाए। जांच जारी रहने तक केस ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, ऐसे में जांच के बाद केस ट्रांसफर होगा। जांच से जुड़े तथ्य मीडिया में न आएं. इसे भी कोर्ट ने माना. पीड़ित पक्ष की वकील के मुताबिक ट्रायल चलने तक पीड़ित पक्ष को सुरक्षा देने का भी कोर्ट में आग्रह किया गया।

Tags: cbiHathras caseHathras case CBI investigationHathras GangrapeHathras gangrape victimHathras gangrape victim familyhathras newshearing in High Courthindi newsnews in hindiup newsVictim family will leave for LucknowYogi Adityanathयूपी न्यूजयोगी आदित्यनाथलखनऊ पहुंचा पीड़ित परिवारलखनऊ रवाना होगा पीड़ित परिवारसीबीआईहाईकोर्ट में सुनवाईहाथरस केसहाथरस केस सीबीआई जांचहाथरस गैंगरेपहाथरस गैंगरेप पीड़िताहाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कारहाथरस न्यूज
Previous Post

योगी सरकार ने सीमाओं के रखवालों के लिए नई योजनाओं का किया ऐलान

Next Post

त्यौहारों पर सुरक्षा को लेकर DGP ने जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
SOP realeased

त्यौहारों पर सुरक्षा को लेकर DGP ने जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

यह भी पढ़ें

PM Modi

लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु क्या हो, मोदी सरकार जल्द लेगी फैसला

16/10/2020
ट्रेवल लिस्ट

कम आबादी वाली इन जगहों को करें अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल

27/09/2021
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

बाहुबली धनंजय सिंह पर गैंगस्टर का आरोप, पुलिस लेगी रिमाण्ड पर

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version