• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उसके पास न तो ज्ञान है और न ही काम का अनुभव : नीतीश

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार nitish kumar

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि उसको कोई ज्ञान नहीं है, केवल बोलता रहता है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने बेगूसराय और वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में शनिवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “उसको कुछ ज्ञान नहीं है, केवल बोलता रहता है। उसके पास न तो ज्ञान है और न ही काम का अनुभव केवल मेरे खिलाफ बोलकर चर्चा में बने रहना चाहता है। लेकिन इससे मुझे कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि हम सिर्फ काम करने पर भरोसा करते हैं।

श्री कुमार ने राज्य की जनता को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार की स्थिति की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, वह सबको पता है। लोग शाम को निकल नहीं पाते थे लेकिन उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम किया है और आज बिना डर और भय के लोग रह रहे हैं।

श्रीराम की नगरी में भव्य दीपोत्सव, सरयू तट पर जलाए जाएंगे साढ़े पांच लाख दीप

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य में गांव तो छोड़िए शहरों में भी बिजली नहीं रहती थी। उनक सरकार विद्युत क्षेत्र में काफी काम किया और इसीका नतीजा है कि आज बिहार के हर घर तक बिजली पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिसंबर 2018 तक हर घर तक बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था लेकिन इस लक्ष्य को दो महीने पहले अक्टूबर में ही हासिल कर लिया गया। उन्होंने कहा कि 15 साल सत्ता में रहे लेकिन किसी भी बात की चिंता नहीं की। उस समय राज्य में बिजली की खपत मात्र 700 मेगावाट थी लेकिन आज यह 6000 मेगावाट हो गई है।

श्री कुमार ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सात निश्चय-एक के कार्यकम को लागू किया गया है, जिसके तहत हर घर में बिजली पहुंचा दी गई है। हर घर में शौचालय निर्माण का काम एवं हर टोले तक संपर्कता का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। युवाओं के लिए सभी कार्यक्रम लागू हैं, जिसका लाभ बिहार के युवा उठा रहे हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा चुका है। अधिकांश घरों में नल का जल पहुंच गया है एवं अधिकांश घरों तक पक्की गली एवं गलियां बन चुकी है। लक्ष्य लगभग पूरा हुआ है और बचे हुए कार्य भी शीघ्र पूरे होंगे।

बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार हटाकर, इस बार दें युवा को मौका : तेजस्वी

मुख्यमंत्री ने सात निश्चय-दो के तहत युवा शक्ति-बिहार की प्रगति, सशक्त महिला-सक्षम महिला, हर खेत तक सिंचाई का पानी, स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव, स्वच्छ शहर-विकसित शहर, सुलभ सम्पर्कता और सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के वादे गिनवाते हुए कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो इन निश्चय को पूरा कर ‘सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार’ का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जाएगा।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Hindi SamacharBihar News in HindiBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020Chirag paswanchunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharLatest Bihar News in HindiLJPबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

विराट कोहली की अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे तन्मय श्रीवास्तव ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Next Post

शादी से पहले मोनालिसा के बॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज, तो एक्ट्रेस ने किया था किस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post

शादी से पहले मोनालिसा के बॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज, तो एक्ट्रेस ने किया था किस

यह भी पढ़ें

केविन पीटरसन भड़के एमएस धोनी पर, बोले- उनकी ऐसी नॉनसेंस स्वीकार नहीं कर सकता

24/09/2020
Akhilesh Yadav

‘दोनों डिप्टी सीएम क्यों नहीं?’, अखिलेश यादव ने फोटो पर उठाया सवाल

05/03/2023
Thekua

छठ मैया को बेहद पसंद है ठेकुआ का प्रसाद, देखें बनाने का तरीका

19/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version