• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवायें ध्वस्त: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
27/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। इस सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपेक्षा की है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि अस्पतालों में न इलाज मिल रहा है न दवा मिल रही है। अस्पतालों में मरीजों को स्ट्रेचर और बेड तक नहीं उपलब्ध है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के तमाम अस्पतालों में इलाज में लापरवाही से मौतों की सूचनाएं लगातार आ रही है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही से लखनऊ के बड़े अस्पतालों केजीएमयू, पीजीआई और डा लोहिया संस्थान में भी मरीजों के इलाज में मुश्किल आ रही है। कहीं वेंटिलेटर नहीं है तो कहीं बेड नहीं है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मरीजों के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है। कई मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, विशेषज्ञ डॉक्टर, दवाएं, उपकरण, संसाधन और अन्य सुविधाएं नहीं है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गोरखपुर में फर्जी डाक्टर और फर्जी नर्स के सहारे अस्पतालों का चलना और मरीजों का फर्जी इलाज होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। टेक्नीशियन द्वारा ऑपरेशन करना और प्रसूता की मौत की खबर बहुत दुःखद है।

उन्होने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के खस्ताहाल होने की घटनाएं प्रदेश में हर दिन हो रही है। सरकारी अस्पतालों में बदइन्तजामी और इलाज के अभाव में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। इसी के चलते परेशान लोग कहीं भी इलाज कराने पर मजबूर है। भाजपा सरकार ने 108 एम्बुलेंस सेवा से लेकर इलाज तक सब कुछ बर्बाद कर दिया है। विभाग भ्रष्टाचार और लूट की गिरफ्त में है। गरीब इलाज के लिए भटक रहा है। भाजपा सरकार गरीबों को बीमारी में मदद के बजाय उसकी दुश्वारियां बढ़ा रही है। प्रदेश में वायरल बुखार, डेंगू समेत तमाम संक्रामक रोग तेजी से बढ़ रहे है लेकिन मरीजों के लिए जरूरी दवाएं तक नही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हफ्ते में दो दिन करेंगे फील्ड विजिट

Next Post

पूर्व सांसद का बेटा बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

पूर्व सांसद का बेटा बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

After the defeat of the Indian cricket team, coach Ravi Shastri gave a big statement

भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद कोच रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

24/06/2021
Eyelashes

पलकें बनेगी आकर्षक, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

06/03/2024
Helicopters Collided

हवा में टकराए 2 हेलिकॉपटर, 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

02/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version