• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री के निर्देश पर ’सम्भव’ के तहत सभी नगर निगम क्षेत्रों में की गई जनसुनवाई

Writer D by Writer D
28/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
sambhav portal

sambhav portal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर आज सभी नगर निगम क्षेत्रों में नगर आयुक्त के स्तर पर जनसुनवाई की गयी और इसमें लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इस दौरान 17 नगर निगमों में कुल 364 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 63 शिकायतें निस्तारित कर दी गई है और शेष 301 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

इस प्रकार नगर निगम स्तर पर अभी तक की गई जनसुनवाई में 1340 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 353 शिकायतें निस्तारित कर दी गईं और शेष 987 शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

इसी प्रकार सोमवार को सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत क्षेत्र के अधिशासी अधिकारियों द्वारा की गई जनसुनवाई में कुल 920 प्राप्त शिकायतों में से 839 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष 81 लंबित शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इस प्रकार सम्भव व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत स्तर पर अब तक हुई जन सुनवाई में 5122 प्राप्त शिकायतों में 3656 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष 1466 शिकायतें के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

इस वर्ष मार्च माह में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई: सीएम योगी

आज की जनसुनवाई में दुकानों के बाहर व नालियों पर अतिक्रमण, पार्क में अवैध कब्जा, सीवर लाइन चोक, लंबित भुगतान, मृतक आश्रित की नियुक्ति, हाईमास्क लाईट लगाने, गृह कर, नालियों की सफाई, भूमि विवाद, रिटायर कर्मचारियों का भुगतान, सड़कों/गलियों की मरम्मत, जलकल से संबंधित मामले सुने गये। मंत्री जी के निर्देश पर नगरीय निकायों में जनसुनवाई की ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्टेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) (Sambhav) नामक यह व्यवस्था से लोगों की तमाम समस्याओं का समाधान त्वरित गति एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जा रहा है।

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने ’सम्भव’ पोर्टल (Sambhav) की व्यवस्थानुसार हो रही जनसुनवाई कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि सभी नगरीय निकायों में जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी इसी तरह आयोजित होते रहेंगे। कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से ही अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन होगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से नागरिकों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण हो सकेगा और लोगों को एक पारदर्शी व जवाबदेही व्यवस्था मिलेगी।

Tags: ak sharmaLucknow Newssambhav portal
Previous Post

इस वर्ष मार्च माह में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई: सीएम योगी

Next Post

बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें शिक्षक:रामू प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post

बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें शिक्षक:रामू प्रसाद

यह भी पढ़ें

amitabh new car

अमिताभ बच्चन ने खरीदी नई लग्जरी मर्सिडीज एस-क्लास कार, तो यूजर्स ने कही ये बात

02/09/2020
Anmol Ambani

अनमोल अंबानी ने अपनी गर्लफ्रेंड कृशा शाह से रचाई शादी

21/02/2022
Electrocution

पिता पुत्र की करंट लगने से मौत

26/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version