• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ IPS अजय पाल शर्मा को हार्ट अटैक, डॉक्टरॉन ने की एंजियोप्लास्टी

Writer D by Writer D
04/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
IPS Ajay Pal Sharma

IPS Ajay Pal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आईपीएस अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) को हार्ट अटैक आने के कारण राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएस अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) को कल शाम लखनऊ की मेदांता अस्पताल में हार्ट अटैक आने के चलते एडमिट किया गया था। अजय पाल शर्मा इन दिनों डॉयल 112 के एसपी हैं।

मेदांता अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉक्टर आलोक कपूर ने बताया कि आईपीएस अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma)  को माइनर हार्ट अटैक आया है, जिसके चलते बीते शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। माइनर हार्ट अटैक आने के कारण उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।

डॉक्टर आलोक कपूर ने बताया कि एंजियोप्लास्टी डॉक्टर पीके गोयल की निगरानी में की गई है। फिलहाल आईपीएस अजय पाल शर्मा की तबियत ठीक है और उन्हें कल डिस्चार्ज किया जाएगा। अजय पाल 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं और पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी पहली पोस्टिंग सहारनपुर में हुई थी।

अजय पाल ने 100 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें नोएडा में पोस्टिंग दी गई थी। अजय पाल शर्मा ने जून, 2019 में रामपुर में एक 6 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी नाजिल को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आईपीएस अजय पाल चर्चा और खूब तारीफ बंटोरी थी।

सीएम धामी ने इगास के अवसर पर की गौ पूजन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

आईपीएस अजय पाल के नेतृत्व में ही 60 हजार के इनामी बदमाश नौशाद उर्फ डैनी और 12 हजार के इनामी सरवर को पुलिस ने ढेर किया था। कैराना में पलायन के लिए जिम्मेदार मुकीम काला गैंग के 50 हजार के इनामी अपराधी फुरकान को अजय पाल ने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नोएडा एसएसपी रहने के दौरान अजय पाल शर्मा का कथित रूप से वीडियो वायरल हुआ था।

इसके बाद आईपीएस अजय पाल शर्मा को नोएडा से हटा दिया गया था। फिर उन्हें रामपुर का एसपी बना दिया गया था। रामपुर एसपी रहने के दौरान ही निलंबित आईपीएस वैभव कृष्ण की एक रिपोर्ट में अजय पाल शर्मा का नाम आ गया था, जिसके बाद उन्हें (अजय पाल शर्मा) को रामपुर से हटा दिया था। इसके बाद से उन्हें किसी जिले की कमान अभी तक नहीं मिली।

Tags: ips ajay pal sharmaLucknow NewsMedanta Hospital Lucknowup news
Previous Post

सीएम धामी ने इगास के अवसर पर की गौ पूजन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Next Post

गोष्ठी, संगोष्ठी नहीं सिर्फ पढ़ाएं शिक्षक, सीएम योगी का निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
CM Yogi

गोष्ठी, संगोष्ठी नहीं सिर्फ पढ़ाएं शिक्षक, सीएम योगी का निर्देश

यह भी पढ़ें

salman khan

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग, नेट चीरकर घर के अंदर गिरी गोली

14/04/2024
Legacy Waste

15 नगरीय निकायों में लिगेसी वेस्ट साइट के बायोरेमिडेशन के प्रस्ताव पर लगी मुहर

02/11/2022
cm yogi

15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीनेशन से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ले : योगी

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version