• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ सहित 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मिलेगी गर्मी से राहत

Writer D by Writer D
26/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Heavy Rain

Heavy Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को सोमवार को इससे राहत मिलेगी। राजधानी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश (Rain) होने का अनुमान है। अब यूपी में मानसून सक्रिय हो रहा है। मानसून की एंट्री पूरे प्रदेश में हो चुकी है। आने वाले दिनों के लिए कई इलाकों के लिए ऑरेन्ज तो कहीं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) के प्रमुख वैज्ञानिक मो. दानिश (Scientist Mohd. Danish) के मुताबिक रविवार को प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश (Heavy Rain) हुई। इस दौरान बिजनौर के नजीबाबाद में सर्वाधिक 205 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। रविवार को हरदोई में 3 मिमी, इटावा में 11, बरेली में 36, मुरादाबाद में 28.5 मिमी बारिश हुई। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बरसात रिकॉर्ड की गई। लखनऊ में रविवार को तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल पूरे दिन छाए रहे। वहीं अलग-अलग इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होती रही।

भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी

राजधानी में सोमवार को अधिकतर इलाकों में बारिश (Heavy Rain) होगी। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों में बांदा, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास कहीं भारी तो कहीं ज्यादा भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है।

30 से नीचे आया पारा

झमाझम बारिश (Heavy Rain) से जहां गर्मी से कुछ राहत मिली है तो वहीं पारे में भी गिरावट आई है। कई इलाकों में पारा 30 से नीचे आया। मेरठ, नजीबाबाद, बरेली में दिन का तपमान 30 से नीचे दर्ज किया गया। बाकी प्रदेश में पारा 40 से नीचे आ चुका है। भारी बारिश को लेकर 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, बस्ती, अमेठी, अंबेडकरनगर, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, आजमगढ़, प्रतापगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

कांस्टेबल के 7411 पदों के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) के प्रमुख वैज्ञानिक मो. दानिश (Scientist Mohd. Danish)  ने बताया कि 26 जून से मानसून का व्यापक असर पूरे उत्तर प्रदेश में नजर आने लगेगा। जिन इलाकों में अभी छिटपुट और हल्की-फुल्की वर्षा हो रही है अब वहां और अन्य जगहों पर बारिश की सक्रियता बढ़ जाएगी। इस वजह से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।‘ उन्होंने कहा, 26 जून से 28 जून तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा और बौछार की संभावना जताई है। उन्होंने ये भी कहा, 28 जून तक पूर्वी-पश्चिमी यूपी में बादल गरजने के साथ बिजली चमकने के भी आसार हैं। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचेगा।

Tags: Heavy rainweather forecast
Previous Post

कांस्टेबल के 7411 पदों के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Next Post

इस हफ्ते पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटाएं अपने काम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
Next Post
Bank Holiday

इस हफ्ते पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटाएं अपने काम

यह भी पढ़ें

love jihad

धर्म छिपाकर हिन्दू महिला से रचाई शादी, जेवर और नगदी भी हड़पी

24/06/2021
Steve Smith

स्टीव स्मिथ ने बीच में छोड़ा ट्रेनिंग सेशन

15/12/2020
Tiger 3

दुनिया भर में गूंजी Tiger 3 की दहाड़, 400 करोड़ क्लब में हुई शामिल

22/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version