• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ
0
weather
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

13 जून को मॉनसून के आगमन के बाद जैसी बारिश हुई थी वो दौर फिर से लौटकर नहीं आ पाया है। गर्मी और उमस से हाल-बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से थोड़े सुकून वाली खबर आयी है।

मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश की कमी का ये सिलसिला 18 जुलाई से खत्म हो सकता है। 18 जुलाई से पूरे यूपी में बारिश की संभावना जताई गयी है। यहां तक कि 18 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के प्रति भी विभाग ने लोगों को चेताया है। बता दें कि पिछले दिनों बड़े पैमाने पर आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की जान गयी थी।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में दोपहर बाद तक बारिश की संभावना जताई गयी है। फिलहाल आज और कल बारिश बेहद कम रहेगी। तापमान बढ़ने से उमस परेशान करेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। जहां राजधानी लखनऊ में आंशिक बादल छाएंगे वहीं प्रदेश भर में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

मुंबई में भारी बारिश के चलते बसों-ट्रेनों की आवाजाही पर असर, एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भरा

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में दोपहर बाद तक बारिश हो सकती है।

वैसे तो बादलों का थोड़ा जमावड़ा उत्तराखंड की सीमा से लगे जिलों में भी देखने को मिल रहा है लेकिन, ऐसे जिलों में फिलहाल बारिश का अनुमान जाहिर नहीं किया गया है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ तो लखनऊ के आसपास के जिलों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

बारिश की कमी का आलम ये है कि पिछले 24 घंटे के दौरान सूबे के सिर्फ दो जिलों में ही बारिश दर्ज की गयी। वो भी मामूली। हमीरपुर में 4 मिलीमीटर और रायबरेली में 3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी। बाकी जिलों में तो फुहारें भी नहीं गिरी। तापमान की बात करें तो गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान ज्यादातर जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। दो तीन जिलों में ये 40 डिग्री के नजदीक पहुंचा था। बारिश की कमी के यही हालात कायम रहे तो न सिर्फ गर्मी बढ़ेगी बल्कि उमस का संकट भी बढ़ेगा।

Tags: Heavy rain in UPLucknow Newsmonsoon in upmonsoon newsmonsoon updatesWeather NewsWeather updates
Previous Post

ED की बड़ी कार्रवाई, अनिल देशमुख की 4.20 करोड़ की संपत्ति करी जब्त

Next Post

कोरोना की तीसरी लहर: ब्रिटेन-US में 2 तो इंडोनेशिया में 3 गुना बढ़े नए केस, WHO ने जारी किया अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post

कोरोना की तीसरी लहर: ब्रिटेन-US में 2 तो इंडोनेशिया में 3 गुना बढ़े नए केस, WHO ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें

मासूम से खिंचवाया स्‍ट्रेचर

रिश्‍वत न मिलने पर छह साल के मासूम से खिंचवाया स्‍ट्रेचर

20/07/2020
Industrial Corridor

डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार

09/09/2023
Aaradhya Bachchan Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की बेटी आराध्या संग स्पेशल फोटोज

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version