• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैंसर से जूझ रही हिना खान का हो गया ब्रेकअप? कहा – लोग इस्तेमाल करते हैं

Writer D by Writer D
05/09/2024
in मनोरंजन
0
Hina Khan

Hina Khan-Rocky Jaiswal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छोटे पर्दे की मशहूर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान (Hina Khan) अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना पिछले कुछ महीनों से ब्रेस्ट कैंसर का डटकर सामना करती हुई नजर आ रही हैं। मुश्किल दौर में भी एक्ट्रेस अपने पोस्ट के जरिए लोगों को मोटीवेट कर रही हैं। इस दौरान उन्हें इमोशनल और फिजिकल तौर पर काफी दर्द से भी गुजरना पड़ रहा है। हिना खान की कीमोथेरेपी लगातार जारी है, जिसके साइड इफेक्ट्स के बारे में भी एक्ट्रेस जानकारी देती रहती हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर हिना खान के एक पोस्ट ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक तरफ जहां परिवार और फैन्स से लेकर सब हिना खान (Hina Khan) के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, वहीं माना जा रहा है कि हिना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल का ब्रेकअप हो गया है। फैन्स हिना के पोस्ट से अंदाजा लगा है कि इतने मुश्किल दौर में रॉकी ने हिना से अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है, जिसपर उन्होंने लिखा है कि “अगर मैंने जिंदगी में कुछ सीखा है तो वो ये है की प्यार करने वाले लोग आपको कभी छोड़कर नहीं जाते। जो लोग छोड़ते हैं वो किसी का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।”

हिना (Hina Khan) के पोस्ट ने खींचा ध्यान

हिना (Hina Khan) के इस पोस्ट को लेकर यूजर्स इस बात पर गौर करने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या वो रॉकी के लिए ये सब लिख रही हैं। हालांकि हिना ने न तो किसी का न नाम लिया है और न ही अपने ब्रेकअप को लेकर कोई जिक्र किया है। जबसे हिना को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, उन्हें और रॉकी को एक भी बार साथ नहीं देखा गया है। लेकिन अभी तक हिना और रॉकी की तरफ से ब्रेकअप की खबरों पर किसी भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Hina Khan

पहले भी आ चुकी है ब्रेकअप की खबरें

इतना ही नहीं ये पहली बार नहीं है, जब इन कपल के अलग होने की खबर सामने आई हो। इससे पहले भी दोनों को लेकर कई तरह की अफवाह उड़ चुकी है। इस खबर को अफवाह इसलिए भी कहा जा सकता है कि क्योंकि रॉकी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिना खान (Hina Khan) की तस्वीरें मौजूद हैं। रॉकी ने 14 जुलाई को हिना की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उनपर प्यार लुटाया था। तस्वीरों में हिना का आफ्टर कैंसर वाला लुक देखा जा सकता है।

हिना खान और रॉकी जैसवाल ने बिग बॉस के घर में अपने रिश्ते को सभी के सामने ओपन किया था। फैमली वीक में जब रॉकी हिना से मिलने पहुंचे थे, तो एक्ट्रेस काफी फूट-फूटकर रोईं थी। इस जोड़ी के बीच का रिश्ता तब सैकड़ों कैमरों में कैद हुआ और बिग बॉस देखने वाले दर्शकों के घर-घर तक पहुंचा। इतना ही नहीं रॉकी ने बिग बॉस के घर में हिना खान को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। वो बात अलग है कि आज तक दोनों ने शादी नहीं की है।

Tags: Hina khan behind the scenes Videohina khan cancerhina khan instagram
Previous Post

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार जयदीप आप्टे गिरफ्तार

Next Post

इस दिन मिलेगी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों को करना होगा ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
PM Kisan Samman Nidhi

इस दिन मिलेगी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों को करना होगा ये काम

यह भी पढ़ें

Property

पत्नी के नाम खरीदी जाने वाली संपत्ति हमेशा ‘बेनामी’ नहीं होती

12/06/2023
Punjab Cabinet

पंजाब कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

10/06/2026
Massive explosion in oxygen cylinder

नर्सिंग होम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर में भीषण धमाका, एक व्यक्ति के उड़े चीथड़े

18/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version