• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पहल पर इजरायल और UAE के बीच ऐतिहासिक समझौता

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पहल पर इजरायल और UAE के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है। यूएई में इजरायल का दूतावास खुलेगा। साथ ही यूएई भी इजरायल में अपना दूतावास खोलेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यूएई और इजरायल के बीच डिप्लोमेटिक संबंध शुरू हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा साझा किए गए संयुक्त बयान के अनुसार, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और आबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जाएद दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने को लेकर राजी हो गए हैं।

राममंदिर भूमिपूजन के बाद ISIS के निशाने पर भाजपा और आरएसएस के नेता

बयान में कहा गया है कि ये कदम मीडिल ईस्ट में शांति स्थापित करेगा। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के डेलीगेशन द्विपक्षीय समझौतों को लेकर आने वाले समय में बैठकें करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, टूरिज्म, फ्लाइट्स, सुरक्षा, टेलिकम्यूनिकेशन, हेल्थकेयर सहित कई क्षेत्रों पर बातचीत होगी।

अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इजरायल और युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशंस के शुरू होने का ऐलान किया है, यानी दोनों मुल्कों के बीच कूटनीतिक रिश्ते शुरू होंगे। दोनों देशों के बीच एंबेसी खुलेंगी। डॉनल्ड  ट्रंप ने कहा है कि आज हमारे दो मित्र देशों के बीच हिस्टोरिक पीस एग्रीमेंट हुआ है। ये बहुत बड़ी बात है। इस खबर को UAE के क्राउन प्रिंस शेख Mohamed bin Zayed Al Nahyan और इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतनयाहू ने भी कंफर्म किया। दोनों लीडर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस नए बाइलैट्रल एग्रीमेंट और रिलेशन का जिक्र किया।

इजरायल के अरब मुल्कों के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। खासकर फिलिस्तीन को लेकर अरब मुल्क लगातार इजरायल का विरोध करते आए हैं। UAE की तरफ से कुछ दिन पहले ये साफ तौर पर कहा भी गया था कि वेस्ट बैंक्स और जॉर्डन वैली पर इजरायल की नीति से अरब देशों के साथ उसके संबंध खराब हुए हैं और अगर इजरायल इन पर कब्जे के केबारे में सोचता है तो इससे हिंसा भड़क सकती है। अमेरिका में मौजूद यूएई के राजदूत की तरफ से भी कहा गया था कि अगर इजरायल इस सोच के साथ आगे बढ़ता है तो फिर इलाके में शांति को नुकसान पहुंचेगा।

LAC विवाद पर सीनेट में प्रस्ताव रखकर भारत के प्रति चीनी आक्रामकता की आलोचना

हालांकि, माना जा रहा है कि इसी इश्यू को लेकर अमेरिका ने दोनों देशों के लीडर्स के साथ बातचीत की और फिर बाइलैट्रल रिलेशंस को पूरी तरह नॉर्मल करने पर जोर दिया। आज प्रेसिडेंट ट्रंप ने UAE और इजरायल को लेकर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट भी जारी किया, इसमें कहा गया है कि इस ऐतिहासिक एग्रीमेंट से ना सिर्फ दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते सामान्य होंगे बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट रीजन में शांति स्थापित करने में भी अहम साबित होगा।

एग्रीमेंट में कहा गया है कि इजरायल-फिलिस्तीन कॉन्फ्लिक्ट के रिसॉल्यूशन के लिए दोनों देश काम करते रहेंगे और इसके साथ ही ये भी तय हुआ है कि मुसलमान अब येरुशलम में मौजूद मस्जिद ए अक्सा में बिना रोक टोक नमाज अदा कर सकेंगे। ये वो मस्जिद हैं जिसे लेकर इजरायल और अरब मुल्कों के बीच काफी लंबा संघर्ष रहा है, वैसे आज ये भी तय हुआ है कि येरूशलाम के दूसरे पवित्र स्थान भी सभी धर्मों के लोगों के लिए खुले रहेंगे।

Tags: donald trumpisraelUAEUS President Donald Trumpअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Previous Post

उत्तर कोरिया के नए प्रधानमंत्री बने किम टॉक हुन

Next Post

जिया की मां ने कहा- मेरी बेटी की तरह सुशांत को भी मारा गया, होनी चाहिए CBI जांच

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
jian khan mother

जिया की मां ने कहा- मेरी बेटी की तरह सुशांत को भी मारा गया, होनी चाहिए CBI जांच

यह भी पढ़ें

arrested

दो महिलाओं पर एसिड से अटैक करने वाला हमलावर गिरफ्तार

07/11/2021

आज तक कोई पैदा नहीं हुआ है, जो असदुद्दीन ओवैसी को पैसे से खरीद सके

16/12/2020

एसटीएफ ने आगरा से दो बांग्लादेशियों को पकड़ा, सऊदी अरब की करेंसी बरामद

05/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version