• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात….

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Honey Singh

Honey Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ विवाद को लेकर सुर्ख़ियों में है। हाल ही में हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर और सिंगर के पूरे परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकथाम क़ानून के तहत अदालत में याचिका दायर कर उनपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने हनी सिंह के पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं अब हनी सिंह ने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए लिखा-”20 साल की मेरी साथी/पत्नी, श्रीमती शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। आरोप गंभीर रूप से निंदनीय हैं। मेरे गानों की आलोचना, मेरे स्वास्थ्य पर अटकलों और निगेटिव मीडिया कवरेज के बावजूद मैंने कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया है।

हालांकि, इस बार मुझे इस मामले पर चुप्पी साधना ठीक नहीं लगा क्योंकि कुछ आरोप मेरे परिवार, मेरे बूढ़े माता-पिता और छोटी बहन पर लगाए गए हैं- जो कठिन समय के दौरान मेरे साथ खड़े रहे। मैं इस इंडस्ट्री से 15 वर्षों से अधिक समय से जुड़ा हूं और देश भर के कलाकारों और संगीतकारों के साथ काम किया है। मेरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते से हर कोई वाकिफ है, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से मेरे क्रू का अभिन्न हिस्सा रही हैं और हमेशा मेरे साथ शूटिंग, इवेंट्स और मीटिंग्स में जाती रही हैं। मैं सभी आरोपों का पूरी तरह से खंडन करता हूं लेकिन आगे कोई टिप्पणी नहीं करुंगाए क्योंकि मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। मुझे इस देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और मुझे विश्वास है कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।

करीना ने शेयर की दोनों बेटों की तस्वीर, लिखा- मेरी ताकत…मेरा अभिमान

माननीय न्यायालय ने मुझे ऐसे आरोपों का जवाब देने का अवसर प्रदान किया है। इस बीच, मैं अपने फैन्स और जनता से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि मेरे और मेरे परिवार के बारे में कोई निष्कर्ष न निकालें जब तक कि माननीय न्यायालय दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला ना सुनाए। मुझे विश्वास है कि न्याय मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी। हमेशा की तरह, मैं अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं, जिन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करने और अच्छा संगीत बनाने के लिए प्रेरित किया।’

हनी सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर और उनके पूरे परिवार पर आरोप लगाया था कि पिछले दस सालों में हनी सिंह का पूरा परिवार उनके साथ क्रूरता से पेश आ रहा है और कुछ सालों से हनी सिंह ने भी उनके साथ हिंसा और मारपीट की है। इस मामले में शालिनी ने अदालत में याचिका दायर 10 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग और दिल्ली में सुसज्जित आवास और हर महीने पांच लाख रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें अपनी विधवा माँ पर निर्भर ना रहना पड़े। हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली लेकिन हनी ने शुरुआत में अपनी शादी की बात छिपाकर रखी। सोशल मीडिया पर हनी और शालिनी की शादी की कई तस्वीरें वायरल भी हुईं लेकिन उनका कहना था कि ये फोटोशूट की तस्वीरें हैं। शादी के 4 साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ (2014) में उन्होंने शादी की बात कबूल की।

Tags: honey singh controversyhoney singh newsHoney Singh songs
Previous Post

करीना ने शेयर की दोनों बेटों की तस्वीर, लिखा- मेरी ताकत…मेरा अभिमान

Next Post

फिर से शुरू हुई करण जौहर की ‘तख्त’, 150 करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

फिर से शुरू हुई करण जौहर की 'तख्त', 150 करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म

यह भी पढ़ें

team india

टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान, जल्द होगा ऐलान

23/01/2022
cm yogi

उप्र में निवेश का मतलब भारत की अर्थव्यवस्था को तेज करना: सीएम योगी

11/02/2023
PM Modi

‘मन की बात’ में बोले प्रधानमंत्री- भारत लोकतंत्र की जननी

29/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version