• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी : टंडन

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ashutosh Tandon

Ashutosh Tandon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शनिवार को यहां पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है।

जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंडन ने सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन की वजह से बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, समुद्र का जल स्तर बढ़ना, कहीं अधिक बारिश, कहीं सूखा जैसी कई प्राकृतिक आपदाएं मानव को झेलनी पड़ती हैं। लिहाजा, पर्यावरण संतुलित रखने के लिए इस दिवस के माध्यम से दुनिया भर में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है।

UP government minister Ashutosh Tandon inspected vaccination and oxygen  plant at Varanasi Divisional Hospital

उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंडन ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को बेहतर पर्यावरण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है।

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

श्री टंडन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं तथा अन्य पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग दे। तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित नहीं करें, जल का दुरुपयोग न करें तथा पानी के नलके को इस्तेमाल के बाद बंद करें। बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करें, इस्तेमाल के बाद बल्ब, पंखे या अन्य उपकरणों को बंद रखें।

कूड़ा-कचरा को डस्टबिन में फेंके और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। प्लास्टिक/पॉलीथिन का उपयोग बंद करें, उसके बदले कागज के बने झोले या थैले का उपयोग करें।

अब तक 77 लाख लोगों को निःशुल्क राशन वितरण किया गया है : सहगल

इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरांग राठी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Tags: Ashutosh TandonWorld Enviornment Day 2021
Previous Post

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

Next Post

कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
akhilesh yadav

कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

लाल किले में रावण दहन करेंगी कंगना रनौत, बदलेगा 50 साल पुराना इतिहास

24/10/2023
yogi government

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
kasganj accident

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दूल्हा-दुल्हन गंभीर

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version