• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुत्र की जगह बेटी को जन्म दिया तो पति और ससुरालजनों ने बना ली दूरी

Writer D by Writer D
01/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
baby girl raped

baby girl raped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में पुत्र की बजाय बेटी को जन्म देने वाली महिला से उसके पति और ससुरालीजनो ने इस कदर दूरी बना ली कि वह पिछले दस दिनो से अपने जिगर के टुकड़े के साथ लावारिस की जिंदगी जीने को मजबूर है।

जिला अस्पताल के वार्ड नंबर-9 में भर्ती आयशा ने 22 जनवरी को बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की सूचना मिलते ही पति, सास और ससुर नवजात कन्या देखे बगैर रफूचक्कर हो गए। काफी देर के बाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटी महिला ने दूसरे मरीजों की सेवा में लगे तीमारदारों से विनती की कि वे बाहर बैठे उसके पति और ससुरालियों को वार्ड में बुला लाएं लेकिन वहां कोई भी नहीं था।

महिला का पति अपने अन्य परिजनों के साथ देवबंद के कोतवाली गांव भनेड़ा लौट गए थे। आयशा ने बताया कि दुखी और परेशान होकर उसने नगर मंड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव खाताखेड़ी निवासी अपने पिता नसीम अहमद को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी और वे अपनी बेटी और नवजात शिशु की देखभाल को जिला महिला अस्पताल पहुंचे।

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर खरा उतरेगा यह बजट : योगी

आयशा ने बताया कि उसका पति और सास ससुर चाहते थे कि पुत्र को जन्म दे और ऐसा नहीं होने पर उसके शौहर ने कहा कि वह आजाद है और किसी दूसरे व्यक्ति से अपना निकाह कर ले। सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी का कहना था कि यहां इस तरह की घटनाएं होना आमबात है। कोई कुछ भी नहीं कर सकता। हालांकि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह पूरे मामले की उच्चाधिकारियों से जांच करा रहे हैं।

आयशा का निकाह डेढ़ साल पहले हुआ था। इस मामले में अवश्य ही विधिक कार्रवाई करेंगे। दारूल उलूम देवबंद के एक विद्वान से उनकी प्रतिक्रिया जानने पर कहा कि हजरत पैगम्बर साहब के यहां भी कोई बेटा नहीं जन्मा था और उनके यहां सभी संतानें पुत्रियां ही थीं। ऐसे में मुसलमानों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके पैगम्बर लड़कियों और लड़कों को लेकर क्या सोच रखते थे। जिस व्यक्ति ने बेटी को जन्म देने पर अपनी पत्नी को छोड़ दिया जाहिर है वह सच्चा मुसलमान हरगिज नहीं हो सकता।

Tags: crime newsup news
Previous Post

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर खरा उतरेगा यह बजट : योगी

Next Post

गुरलीन के प्रयासों की सीएम योगी ने की सराहना, कहा- बुंदेलखंड के किसानो को जागरूक करें

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
cm yogi - gurleen

गुरलीन के प्रयासों की सीएम योगी ने की सराहना, कहा- बुंदेलखंड के किसानो को जागरूक करें

यह भी पढ़ें

Rajkummar Rao

तेलुगू फिल्म ‘हिट’ के रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव

16/07/2020
Snake

स्कूल में खतरनाक नागिन ने ली एंट्री, फुफकारते ही भाग खड़ा हुआ स्टाफ

02/08/2024
Thirteen Naxalites surrender in Chhattisgarh

तेरह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 23 लाख के थे इनामी

28/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version