• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं इंतजार करते-करते थक गया, अब कौरवों से युद्ध होगा : शिवपाल

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की आपसी कलह फिर से सामने आई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इस बार अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि मैंने भी पांडवों की तरह सम्मान मांगा था, लेकिन अब कौरवों से युद्ध होगा।

इटावा में एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे शिवपाल ने कहा, ‘अब तो युद्ध ही होना है क्योंकि द्रोणाचार्य और भीष्म को कोई नहीं मार सकता था। पांडवों ने तो 5 गांव मांगे थे और पूरा राज्य कौरवों के लिए छोड़ दिया था। उसी तरह मैंने भी अपने साथियों के लिए सम्मान मांगा था लेकिन अब मैं इंतजार करते-करते थक गया हूं। आज भी मैंने फोन किया था। मैसेज किया था। बात कर लो बात करना जरूरी है। भाजपा को हटाना भी जरूरी है लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हुई।’

इस कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने लखीमपुर हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘कल जब हम लखीमपुर जा रहे थे उस समय हम को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया। मैंने पुलिस को चकमा दिया हम निकल भी गए लेकिन जैसे ही लखनऊ से निकले तो पुलिस को पता चल गया, उन्होंने बैरिकेडिंग लगाकर हमें गिरफ्तार कर लिया।’

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को सरकार ने दिल्ली तलब किया, हो सकती है बेटे की गिरफ्तारी

बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान पर कर्जा बढ़ा है। हमारा देश बांग्लादेश और पाकिस्तान से पीछे है। केवल अफगानिस्तान से आगे है।’

यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश और शिवपाल के बीच अब तक गठबंधन को लेकर बात नहीं बन सकी है। शिवपाल ने अखिलेश को 11 अक्टूबर तक गठबंधन पर सबकुछ फाइनल करने का अल्टीमेटम दिया है। अखिलेश से बात नहीं बन पाने के कारण शिवपाल दूसरी पार्टियों से भी गठबंधन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, बताया जा रहा है गठबंधन को लेकर उनकी ओवैसी और ओमप्रकाश राजभर से भी बात चल रही है।

Tags: akhilesh yadavShivpal Singhup news
Previous Post

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को सरकार ने दिल्ली तलब किया, हो सकती है बेटे की गिरफ्तारी

Next Post

ग्वालियर में दबिश देने गए अलीगढ़ के दरोगा और दो सिपाहियों समेत चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Next Post

ग्वालियर में दबिश देने गए अलीगढ़ के दरोगा और दो सिपाहियों समेत चार की मौत

यह भी पढ़ें

Electricity

बिजली बकाये पर उपभोक्ताओं के लिए नई योजना लाएगी योगी सरकार

02/09/2021

SBI CBO एग्जाम का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर करें चेक

29/01/2021

योगी सरकार ने प्रदेश बेहतर शिक्षा के लिए काम किया : डॉ. दिनेश शर्मा

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version