• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में लखनऊ में लगे ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के पोस्टर

Writer D by Writer D
27/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
'I love Yogi Adityanath' posters put up in Lucknow

'I love Yogi Adityanath' posters put up in Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के नेता द्वारा राजधानी लखनऊ में कई जगह ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ (I love Yogi Adityanath) और ‘आई लव बुलडोजर’ की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। यह होर्डिंग्स भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ के महासचिव अमित त्रिपाठी की तरफ से लगाई गई हैं। इसकी तस्वीरें सामने आईं तो सूबे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गईं।

लखनऊ के प्रमुख स्थानों जैसे वीवीआईपी चौराहा, समता मूलक चौराहा और जानकीपुरम में ये होर्डिंग्स लगाई गई हैं, जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर की तस्वीरें प्रमुखता से प्रदर्शित हैं। आई लव मोहम्मद पोस्टरों के बाद उपजे विवाद ने पहले ही प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ था। इन पोस्टरों को लेकर कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश मान रहे थे।

इसी बीच, बीजेपी नेता अमित त्रिपाठी ने ‘आई लव बुलडोजर’ और ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ (I love Yogi Adityanath) लिखी होर्डिंग्स लगाकर जवाबी कार्रवाई की है। इन होर्डिंग्स के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त प्रशासन और उनकी बुलडोजर नीति का समर्थन जताया है।

अमित त्रिपाठी का कहना है कि “हमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से प्यार है। उनके नेतृत्व में बुलडोजर के जरिए गुंडों और माफिया पर की गई कार्रवाई ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। हम इन होर्डिंग्स के माध्यम से यही संदेश देना चाहते हैं कि हमें अपने मुख्यमंत्री और उनकी नीतियों पर गर्व है। कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ जैसे पोस्टरों के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका जवाब ये होर्डिंग्स हैं।

दरअसल, विवाद की शुरुआत 9 सितंबर को हुई थी, जब कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बोर्ड लगाए गए। इस पर पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मामले ने तूल पकड़ते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तक का ध्यान खींचा, जिन्होंने कहा था कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहना कोई अपराध नहीं है। धीरे-धीरे यह विवाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों से निकलकर उत्तराखंड और कर्नाटक तक फैल गया, जहां विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती देखने को मिली।

Tags: Lucknow NewsPoster war
Previous Post

अब देश के कोने-कोने में मिलेगा फास्ट इंटरनेट, PM Modi ने लॉन्च किया Swadeshi 4G Network

Next Post

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Next Post
Accident

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

यह भी पढ़ें

प्रदेश को सूर्यास्त से सूर्योदय तक कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही : शर्मा

03/08/2021
Mehbooba Mufti

महबूबा मुफ्ती का आरोप, बोली- मुझे आज नजरबंद कर दिया गया

07/09/2021
Diabetes

इनके सेवन से करें शुगर लेवल नियंत्रित

20/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version