• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश की आजादी के लिए मैंने भी दी थी गिरफ्तारी : पीएम मोदी

Desk by Desk
26/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए बांग्लादेश पहुंचे हैं। शुक्रवार की शाम को पीएम मोदी ने ढाका में बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस पर एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया।

नेशनल परेड स्क्वायर से पीएम मोदी ने संबोधन दिया। यहां उन्होंने शेख मुजीबुर रहमान को साल 2020 का गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा। रहमान की छोटी बेटी शेख रेहाना ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। पीएम ने मुक्ति युद्ध में शामिल जवानों को नमन किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में न्योता देने के लिए बांग्लादेश को धन्यवाद कहते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं।

#WATCH live from Dhaka, Bangladesh: PM Modi speaks at the National Day program as its Guest of Honour. (Source: DD) https://t.co/ASTFRZd9wc

— ANI (@ANI) March 26, 2021

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश दिवस पर निमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना को धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश का चुनौतियां भी साझा हैं और समस्याएं भी। भारत और बांग्लादेश के सामने आतंक का खतरा है और दोनों देशों के पास लोकतंत्र की ताकत है। कोरोना काल में दोनों देशों को बीच अच्छा तालमेल रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए मेड इन इंडिया वैक्सीन बांग्लादेश के काम भी आ रही है।

विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए 10 हजार रन, सिर्फ पोंटिंग हैं आगे

मोदी ने कहा कि मेरी उम्र 20-22 साल रही होगी जब मैंने और मेरे कई साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था, मैंने गिरफ्तारी दी थी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के मेरे भाइयों और बहनों को, यहां की नौजवान पीढ़ी को मैं एक और बात बहुत गर्व से याद दिलाना चाहता हूं। बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था।

इस दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ‘मुजीब जैकेट’ पहन कर आए। उन्होंने कहा कि यह हम भारतीयों के लिए गर्व का विषय है कि हमें शेख मुजीबुर रहमान को गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओरकंडी यात्रा अच्छा संदेश है। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने मतुआ समुदाय के मंदिरों में पूजा की और लोगों से मुलाकात की। यह भारत और बांग्लादेश में मतुआ समुदाय को मान्यता देगा। देश को आगे ले जाने में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की बड़ी भूमिका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मतुआ समुदाय के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ढाका में युवाओं से मुलाकात की। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम सेनानियों ‘मुक्तिजोधस’ से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री एक अब्दुल मोमेन ने कहा कि बिना एक गोली के हम हमारे सभी लक्ष्य हासिल कर रहे हैं। भारत के लिए पूर्वी सीमा सुरक्षित है, क्योंकि बांग्लादेश के साथ भारत के मजबूत संबंध हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से लड़ने में मदद मिली।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा, वही किया। उन्होंने बांग्लादेश के लोगों का दिल जीता है और भरोसा भी। भारत ने बांग्लादेश को 20 लाख वैक्सीन की डोज दीं, हम आगे भी वैक्सीन खरीदना चाहेंगे।

उधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन बांग्लादेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ढाका और जलपाईगुड़ी के बीच सीधी ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे सकते हैं।

Tags: bangladesh pm modibangladesh visitIndia News in HindiLatest India News Updatesnarendra modinarendra modi visit bangladeshpm modi bangladesh livepm modi in bangladeshpm modi livepm modi visit bangladeshpm narendra modipm narendra modi visit to bangladeshprime minister narendra modiprime minister of indiaSheikh Hasinaनरेंद्र मोदीपीएम मोदीप्रधानमंत्रीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री मोदी का बांग्लादेश दौराबांग्लादेशबांग्लादेश दौराशेख हसीना
Previous Post

लखनऊ: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के नौकर की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

अरब और भारत के बीच संबंध बहुत पुराने हैं : प्रो. रिज़वान

Desk

Desk

Related Posts

DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
Next Post
NCPUL

अरब और भारत के बीच संबंध बहुत पुराने हैं : प्रो. रिज़वान

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क हादसे में दो किसानों की मौत

23/10/2023
hema malini, Dharmendra

शादी की सालगिरह पर ड्रीम गर्ल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस से कही ये बात

02/05/2022
bhool bhulaiya 2

भूल भुलैया 2 के आगे पस्त हुए ‘सम्राट पृथ्वीराज’, तीन हफ्तों में हुई रिकॉर्ड कमाई

08/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version