• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के नौकर की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
lucknow murder case

lucknow murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के नौकर की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। यह क्षेत्र बेहद हाई सिक्योरिटी वाला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

दरअसल, पुनीत कुमार रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात हैं, वे कैंट इलाके में रहते हैं। उनका नौकर ब्रजमोहन (32 साल) पुत्र श्याम बाबू रेलवे कॉलोनी में आवंटित आवास में रहता था। बीते पांच सालों से उनके यहां काम करता था। वह फिरोजाबाद जिले के कोल्हामाई का रहने वाला था।

इंजीनियर पुनीत के पड़ोसी का नौकर विनय कुमार तिवारी ने उनके घर के बाहर खून देखा तो उसने लोगों को जुटाया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। विनय ने बताया कि वह दोपहर में पान मसाला खाने के लिए घर से बाहर निकला था। वह सीढ़ियों पर चढ़ रहा था तो उसे खून दिखा। उसने अपने मालिक की पत्नी को बताया। इसके बाद कॉलोनी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को बुलाकर लाया गया। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लोग जब पुनीत के घर में पहुंचे तो ब्रजमोहन का शव पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे।

केरल चुनाव : राहुल गांधी ने पलक्कड़ में रोड शो कर एलडीएफ सरकार पर बोला हमला

DCP पूर्वी संजीव सुमन का कहना है कि मृतक एक इंजीनियर का सर्वेंट है। वह अपने रूम में मृत पाए गया। उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। गले पर निशान हैं जो गहरा है। अब निशान कैसे हुआ? इस पर मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। लूटपाट जैसा कोई मामला नहीं लग रहा है। कमरा बिल्कुल यथावत है। कोई आपसी रंजिश का मामला लगता है। जांच में पता चला है कि दोपहर 1 बजे इंजीनियर के घर से कोई आया था, जिसको लंच मृतक बृजमोहन ने ही पकड़ाया था। इसका मतलब यह है कि 1 बजे के बाद बृजमोहन की हत्या की गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि, एक बजे के करीब इंजीनियर का ड्राइवर लंच लेने आया था, तब घर पर दूसरे कमरे में इंजीनियर के फूफा ड्राइंग रूम में मौजूद थे। उन्हे कम सुनाई पड़ता है। उन्होंने अपना एक दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था और उस रूम का दूसरा जो एंट्री गेट है, उसको बाहर से बंद कर दिया गया था। मृतक के बगल में पानी को गर्म करने वाली रॉड पड़ी थी, जिसको गर्म करके मृतक के गले पर लगाए जाने की संभावना है।

असम में भाजपा ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ लाएगी कानून : अमित शाह

संभावना है कि नौकर के परिचित लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। संभव है कि रुपए के बंटवारे के समय विवाद हुआ और बृजमोहन की हत्या कर दी गई। फिलहाल दो ऐसे टिफिन मिले हैं, जिसे पुनीत ने अपना होने से मना किया है। CCTV फुटेज, मोबाइल के लोकेशन के आधार पर घटना का अनावरण करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। क्या सामान गया है? कितना कैश गया है? यह अभी पुनीत ने नहीं बताए है। पुनीत मूलतः शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उनका परिवार वहीं पर मौजूद है। सरकारी आवास में पुनीत और उनके फूफा ही मौजूदा समय पर रह रहे थे। पुनीत ऑफिस में थे जब घटना हुई।

Tags: crime newsLucknow Newsmurder
Previous Post

केरल चुनाव : राहुल गांधी ने पलक्कड़ में रोड शो कर एलडीएफ सरकार पर बोला हमला

Next Post

बांग्लादेश की आजादी के लिए मैंने भी दी थी गिरफ्तारी : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
पीएम मोदी

बांग्लादेश की आजादी के लिए मैंने भी दी थी गिरफ्तारी : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Rats

चूहे के आतंक से है परेशान, छुटकारा पाने के लिए इन नुस्खें का करें इस्तेमाल

08/06/2023
CM YOGI

योगी सरकार की बड़ी पहल, सेवा निर्यातकों के लिए लागू होगी विपणन विकास सहायता योजना

16/12/2025
Pulses

अगले तीन से चार साल में खुद की दाल खाएगा यूपी

08/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version