• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS पूजा सिंघल का CA गिरफ्तार, ED ने बरामद किए 19 करोड़ से अधिक रुपए

Writer D by Writer D
07/05/2022
in क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
CA Suman Kumar

CA Suman Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड के रांची में IAS पूजा सिंघल (IAS Puja Singhal) के CA सुमन कुमार (CA Suman Kumar) को ED ने पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने कल सीए के परिसर से 19.31 करोड़ रुपये बरामद किए थे। ईडी ने पूजा सिंघल से भी पूछताछ की है। सूत्रों का कहना है कि ईडी आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े परिसरों से जब्त दस्तावेजों की जांच कर रहा है। ईडी सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े खनन लाइसेंसों के आवंटन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, आईएएस पूजा सिंघल के परिसर से बरामद झाररखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े खनन लाइसेंसों के आवंटन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित तौर पर खुद को दिए गए खनन लाइसेंस पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया था। आईएएस पूजा सिंघल झारखंड सरकार में खनन सचिव हैं, जिनके ठिकानों पर कल ईडी ने छापा मारा था। एजेंसी ने सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां से 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे।

सीए सुमन कुमार सिंह (CA Suman Kumar) का कराया गया मेडिकल जांच

ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह (CA Suman Kumar) का आज शाम सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है। मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद सुमन कुमार सिंह को जेल भेजा जाएगा। सदर अस्पताल में ईडी के अधिकारी और सिविल सर्जन की मौजूदगी में मेडिकल जांच की गई है।

ED की बड़ी कार्रवाई, IAS के 20 ठिकानों पर की छापेमारी

आपको बता दें कि झारखंड में चल रही ईडी की छापेमारी में यह पहली गिरफ्तारी है। रांची में कल जिस आरोपी के पास से 19 करोड़ 31 लाख रुपये जब्त किए गए थे, उसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमन कुमार सिंह (CA Suman Kumar) है। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने उसे गिरफ्तार किया है।

बता दें कि झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड में आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां से करोड़ों की नकदी जब्त की गई थी। झारखंड कैडर की IAS अधिकारी पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां से हुई इस कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण सबूत और दस्तावेज बरामद किए गए, जिनकी जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान मिले कैश को ED 7 बक्सों में भरकर ले गई थी।

Xiaomi India पर ED की छापेमारी, जब्त की 5,551 करोड़ रुपये की संपत्ति

Tags: IAS Puja SinghalJharkhand newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

पुलिस ने छह मुन्ना भाईयों को दबोचा, सात लाख रुपए देकर पास की ऑनलाइन

Next Post

तालिबान का नया फरमान, पूरे शरीर को ढकने वाला बुर्का पहने महिलाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
burqa

तालिबान का नया फरमान, पूरे शरीर को ढकने वाला बुर्का पहने महिलाएं

यह भी पढ़ें

AK Sharma

‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’, ऊर्जा मंत्री ने किया चुनाव प्रचार का शुभारंभ

06/04/2024
Har Ghar Nal Yojana

पानी मिलने से खुशी में झूम रहा बुंदेलखंड, लोकगीतों में उतरी ‘हर घर नल योजना’

03/08/2021
PFI संगठन

हाथरस केस : PFI संगठन के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, यूपी में दंगा फैलाने की साजिश का आरोप

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version