• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ICICI ने किए बड़े बदलाव, ATM, कैश ट्रांजेक्शन पर खर्च करने होंगे इतने रुपए

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Business, Main Slider
0
ICICI

ICICI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ICICI Bank में खाता रखने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपका भी खाता इस बैंक में है तो जान लें आज से देश के करोड़ों खाताधारकों को बैंकिग कामकाज के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। बैंक ने बचत खाताधारकों के लिए नकद लेनदेन, एटीएम इंटरचेंज और चेकबुक शुल्क सीमा में बदलाव कर दिया है।

आपको बता दें बैंक की ओर से ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा दी जाती है। अगर आप इससे ज्यादा बार पैसे निकालेंगे तो आपको चार्ज देना होगा। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नि:शुल्क सीमा से अधिक लेनदेन पर शुल्क 150 रुपये प्रति लेनदेन होगा. ये सभी नियम 1 अगस्त यानी आज से लागू हो गए हैं।

कहां मिलेंगे कितने लेनदेन फ्री?

आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 6 मेट्रो शहरों (मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद) में पहले 3 एटीएम लेनदेन फ्री रहेंगें। वहीं, इन शहरों के अलावा सभी शहरों के ग्राहकों को पहले 5 एटीएम लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

देने होंगे 20 रुपये

इससे ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर बैंक 20 रुपये प्रति वित्तीय लेनदेन और 8.50 रुपये प्रति गैर-वित्तीय लेनदेन चार्ज करेगा। ये शुल्क सिल्वर, गोल्ड, मैग्नम, टाइटेनियम और वेल्थ कार्डधारकों के लिए लागू होंगे।

महीने के पहले दिन महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए कितने रुपए बढ़ी कीमत

होम ब्रांच में नहीं लगेगा कोई शुल्क

अगस्त महीने से ICICI Bank के ग्राहकों के लिए अपनी होम ब्रांच में मूल्य सीमा प्रति माह 1 लाख होगी। इससे ज्यादा होने पर 5 रुपये प्रति 1,000 पर देना होगा. वहीं, गैर-घरेलू शाखा में प्रतिदिन 25,000 रुपये तक के नकद लेनदेन के लिए कोई शुल्क नहीं है. 25,000 से ऊपर पर रुपये 5 प्रति 1,000 रुपये।

चेक बुक्स

इसके अलावा चेकबुक की बात करें तो एक साल में 25 चेक के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, इसके बाद में आपको 20 रुपये प्रति 10 पन्नों की अतिरिक्त चेकबुक के लिए देना होगा। कैलेंडर माह की पहली नकद निकासी के लिए कोई पैस नहीं लगेगा, इसके बाद शुल्क देना होगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कहीं भी नकद निकासी

कैलेंडर माह में आपको पहली नकद निकासी के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद में आपको 5 रुपये प्रति हजार रुपये के हिसाब से देने होंगे।

कहीं भी नकद जमा और कैश रिसाइकलर

इसके अलावा आप ICICI Bank की शाखा में 5 रुपये प्रति हजार रुपये या उसका हिस्सा, न्यूनतम 150 के अधीन। कैश रिसाइकलर मशीन पर एक कैलेंडर माह की पहली नकद जमा राशि के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा, उसके बाद शुल्क देना होगा। इसका अधिक ब्यौरा बैंक की वेबसाइट से देखा जा सकता है।

Tags: Business NewsICICI ATM chargesICICI bankICICI changes
Previous Post

महीने के पहले दिन महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए कितने रुपए बढ़ी कीमत

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के रेट

यह भी पढ़ें

mayawati

मायावती ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन

14/01/2021
कैसे पहचाने मैसेज असली या नकली? TRAI ने फ्रॉड से बचने के लिए बताई ये जरूरी बात

ऐसे पहचाने मैसेज असली या नकली? फ्रॉड से बचने के लिए जानें ये जरूरी बात

23/12/2025
Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया सोने की चेन बांटने का आरोप

14/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version