• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लिखावट से करें स्वभाव की पहचान

Writer D by Writer D
22/04/2026
in फैशन/शैली
0
Handwriting

Handwriting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंसान की लिखावट (Handwriting) उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ कहती है. ये सुनने में कुछ अटपटा लग सकता है। इसे कुछ लोग बस कहने की बात भी कह सकते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि साइकोलॉजी एक मनोविज्ञान है, जो इंसान के व्यवहार और उसकी प्रतिक्रियाओं के जरिए उसकी व्याख्या करता है। इसके जरिए किसी इंसान को समझा भी जा सकता है। दरअसल, अमेरिका की मैग्जीन Reader’s Digest में एक्स्पर्ट्स के मुताबिक, लिखावट को स्वभाव से जोड़कर उसकी व्याख्या की गई।

लफ्ज़ों के बीच कितना स्पेस:

जो लोग दो शब्दों के बीच ज्यादा स्पेस देते हैं, वो आजादी पंसद करने वाले लोग होते हैं। वहीं, जो लोग शब्दों में कम स्पेस रखते हैं, वो लोगों का साथ पसंद करते हैं। इसके अलावा अगर कोई शब्दों को बहुत ज्यादा मिलाकर लिखता है तो वो शख्स लोगों की जिंदगी में बहुत ज्यादा घुसने वाला और भीड़ पसंद हो सकता है।

छोटा या बड़ा, किस आकार में लिखते हैं आप:

लोगों के लिखने का आकार उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ कहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोशल लोग बड़े आकार में लिखते हैं। वहीं, शर्मीले और इंट्रोवर्ट लोग छोटे आकार में लिखते हैं। अगर मध्यम आकार की लिखावट की बात की जाए तो, ऐसे लोग की ध्यान केंद्रित करने और मजबूत क्षमता वाले होते हैं।

लिखते वक्त पेन पर कितना प्रैशर डालते हैं:

लिखते वक्त पेन पर बहुत ज्यादा प्रैशर डालकर लिखना गुस्से और टेंशन को दिखाता है। जबकि कम प्रैशर डालने वाले लोग सहानुभूतिपूर्ण और संवेदनशील हो सकते हैं, इनकी जिंदगी में शक्ति की कमी भी हो सकती है। इसके अलावा, मध्यम से भारी दबाव होना प्रतिबद्धता की ओर इशारा करता ।

अक्षरों में कितना स्पेस:

अगर आप लिखते वक्त अपने अक्षरों को जोड़कर लिखते हैं तो ये कहा जा सकता है कि आप तर्क को महत्व देते हैं और ज्यादातर फैसले तथ्यों और अनुभव के आधार पर लेते हैं। इससे अलग अगर आपके अक्षरों में स्पेस होता है तो आप अधिक कल्पनाशील या आवेगी हो सकते हैं और अपने निर्णयों को अंतर्ज्ञान के आधार पर लेते हैं, यानि तर्क के बिना अपने मनोभाव से लिया गया फैसला।

बाईं या दाईं तरफ तिरछी लिखावट:

कई लोगों की लिखावट तिरछी होती है। यानि वो दाईं से बाईं या बाई से दाईं तरफ तिरछी होती है। दरअसल, दाईं तरफ तिरछी लिखावट ये बताती है कि आप नए लोगों से मिलना और उनके साथ काम करना पसंद करते हैं, जबकि बाईं तरफ तिरछे होने का मतलब है कि आप खुद को पसंद करते हैं और खुद के साथ रहना चाहते हैं। ये लोग रिजर्व नेचर वाले और खुद को पढ़ने वाले हो सकते हैं।

लिखने की रफ्तार: 

यदि आप तेज लिखते हैं, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि आप बेसब्री वाला व्यवहार रखते  हैं और समय बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं। वहीं, अगर आप लिखने में समय लगाते हैं तो आप आत्मनिर्भर और व्यवस्थित हैं।

Tags: amazing factsamazing newshandwriting
Previous Post

घर की छत पर कभी भी न रखें ये चीजें, आर्थिक संकट से घिर जाएंगे

Next Post

सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Next Post
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Last farewell to martyred inspector

नम आंखों से दी शहीद दरोगा को अंतिम विदाई, पुलिस अफसरों ने अर्थी को दिया कंधा

25/03/2021
Mahant Narendra Giri

महंत नरेंद्र गिरि के गले में मिला ‘V’ का निशान, सामने आई ये रिपोर्ट

22/09/2021
PM Suryaghar Yojana

पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

04/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version