• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिन्दुओं ने महाराजा सुहेलदेव से प्रेरणा ली होती तो श्रीराम मंदिर सुरक्षित रहता : योगी

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यदि हिन्दू समाज महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम से प्रेरणा लेता तो कोई विदेशी आक्रांता अयोध्या जी में श्रीराम मंदिर को क्षतिग्रस्त करके हिन्दू समाज को अपमानित करने का दुस्साहस नहीं करता। तुष्टिकरण की घृणित राजनीति करने वालों ने महाराणा प्रताप की बजाय अकबर को महान बता दिया। समाज को भ्रमित करने वालों ने विदेशी आक्रांताओं का महिमा मंडन किया।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिये कही। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी को याद रखना जरूरी है कि अनुसूचित जाति समाज की नींव हैं। नींव दिखती नहीं है, किन्तु भवन उसी पर खड़ा होता है।

तुष्टिकरण वालों ने ‘महाराणा प्रताप’ की जगह ‘अकबर’ को महान बताया

सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी ने दर्जन भर ट्वीट किये, जिसमें उन्होंने लिखा कि तुष्टिकरण की घृणित राजनीति करने वालों ने महाराणा प्रताप की बजाय अकबर को महान बता दिया। विदेशी आक्रांताओं के महिमामंडन में ऐसे शब्द गढ़े गए कि समाज भ्रमित हो जाए। सर्वांगीण विकास पिछली सरकारों का ध्येय नहीं था। वे तो केवल खानदान के लिए काम करते रहे। समाज में हर तबके का सम्मान हो, उन्हें उनका अधिकार मिले, शासन की योजनाओं का लाभ समान रूप से सबको प्राप्त हो, यही तो भारतीय जनता पार्टी कहती है। आजादी के बाद तुष्टिकरण की जो राजनीति देश में चल रही थी, उस राजनीति को हमेशा के लिए समाप्त करेंगे।

यदि हिंदू समाज महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम से प्रेरणा लेता तो कोई विदेशी आक्रांता ‘अयोध्या जी’ में श्री राम मंदिर को क्षतिग्रस्त करके हिंदू समाज को अपमानित करने का दुस्साहस नहीं कर पाता।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2021

सपा कुनबा कोरोना में नहीं , ‘सीएए’ के विरोध में सड़कों पर उतरा

उन्होंने कहा कि हमारे लिए ओबीसी, एससी-एसटी, महिला या युवा मोर्चा समाज को जोड़ने का माध्यम हैं, समाज के प्रत्येक तबके को जागरूक करने के लिए हैं। सबको समाज एवं राष्ट्र की मुख्यधारा के साथ जोड़कर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए माध्यम हैं।

आजम खां, मुख्तार और अतीक की कुंडली खंगालेगा ED, ये है आरोप

कोरोना कालखंड के दौरान विपक्षी नेता ट्विटर पर खेल रहे थे, चुनाव में भी उन्हें ट्विटर पर ही खेलने के लिए छोड़ देने की आवश्यकता है। यदि हिंदू समाज महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम से प्रेरणा लेता तो कोई विदेशी आक्रांता ‘अयोध्या जी’ में श्री राम मंदिर को क्षतिग्रस्त करके हिंदू समाज को अपमानित करने का दुस्साहस नहीं कर पाता। मैं देख रहा था, लखनऊ में एक परिवार है, वह कोरोना काल में कहीं नहीं निकला। लेकिन जब ‘सीएए’ के विरोध में उपद्रवी सड़कों पर आगजनी करने आ रहे थे, तो उनके समर्थन में पूरा खानदान निकल पड़ा था।

मैं देख रहा था, लखनऊ में एक परिवार है, वह कोरोना काल में कहीं नहीं निकला। लेकिन जब CAA के विरोध में उपद्रवी सड़कों पर आगजनी करने आ रहे थे, तो उनके समर्थन में पूरा खानदान निकल पड़ा था।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2021

उन्होंने कहा कि आप सभी याद रखना, अनुसूचित जाति समाज की ‘नींव’ हैं। नींव दिखती नहीं है, किंतु भवन उसी पर खड़ा होता है। भवन की मजबूती उसी पर निर्भर करती है। हमारा कोई धर्म नहीं, कोई मत और मजहब नहीं, कोई उपासना विधि नहीं, बस एक ही धर्म है- राष्ट्रधर्म। ‘राष्ट्रधर्म’ का उपासक बन करके जो कार्य करेगा, अपने आप को समर्पित करेगा, वह लोक के लिए पूज्य हो जाएगा, समाज उसको पथ-पथ पर सम्मान देगा।

Tags: cm yogiLucknow NewsMaharaja Suheldev
Previous Post

17 दिन पहले अगवा भारतीय व्यापारी की हत्या, इंटरकोंटिनेंटल होटल के पीछे मिला शव

Next Post

रेमो डिसूजा ने दिखाया पत्नी लिजेल का ट्रांसफॉर्मेशन, फोटो शेयर कर कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

रेमो डिसूजा ने दिखाया पत्नी लिजेल का ट्रांसफॉर्मेशन, फोटो शेयर कर कही ये बात

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

2028 तक चीन सुपर पावर China will become super power by 2028

कोरोना महामारी से लगा चीनी अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका

18/01/2021

महिला डॉक्टर के फेफड़ा प्रत्यारोपण का खर्च उठाएगी योगी सरकार, परिवार ने जताया आभार

07/07/2021
Bittu

Oscar की दौड़ से बाहर हुई फूड पॉयजनिंग की घटना पर आधारित शार्ट फिल्म ‘बिट्टू’

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version