• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुरानी पेंशन योजना बुरी थी तो सपा सरकार ने लागू क्यों की : सीएम योगी

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील है कि वह प्रदेश कल्याण के हित में विधान सभा चुनाव में बीजेपी, मोदी जी और योगी के नाम पर वोट दे।

मुख्यमंत्री ने एक इंटरव्यू में यह अपील की जब उनसे पूछा गया कि कुछ  विधायकों के सामने एंटी-इंकम्बेंसी का संकट है। उन्होेंने कहा कि संभव है अधिक अपेक्षाओं के चलते कुछ विधायक जनता की असंतुष्टि झेल रहे हों लेकिन मेरी अपील है कि जनता भाजपा के चुनाव चिन्ह और मोदीजी और योगी के नाम पर वोट दें।

उन्होंने कहा कि इस अपील का आधार यह है कि जिस तरह भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया, उससेे जनता खुश है। भाजपा ने गरीबों को मकान, बिजली, मुफ्त राशन जैसी तमाम सुविधाएं दी और प्रदेश में  विकास सुनिश्चित किया।

औरंगज़ेब को धूल चटाने वाले गोकुल जाट का सपा ने नहीं किया सम्मान : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि इन कामों को देखते हुए जनता भाजपा, मोदी और योगी के नाम पर वोट दे। एक अन्य सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि मोदी और योगी भी भाजपा के ही नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव वैसे भी पार्टी लड़ रही है व्यक्ति नही। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चुनाव में मतदान भाजपा के पक्ष में होगा।

पुरानी पेंशन योजना बुरी थी तो सपा सरकार ने लागू क्योँ की

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की बात पर उनको लताड़ा। सीएम योगी ने कहा कि यह योजना तो मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में 2004 में लायी गयी थी। अगर बुरी थी तो लागू क्यों की और 2012 से 2017 तक अखिलेश ने क्यों मौन साधा रहा। अब चुनाव के समय ही अखिलेश ने यह मामला क्यों उठाया। उन्होंने कहा की अखिलेश ने हमेशा कर्मचारियों के हितों के विपरीत का किया। भाजपा सरकार ने सपा सरकार के समय बंद की गयीं वृद्ध, दिव्यांग, विधवा पेंशन शुरू करने का बीड़ा उठाया।

 बिजली न देने वाले फ्री बिजली की बात करते हैं

सीएम योगी ने फ्री बिजली देने की बात पर भी सपा को आड़े हाथ लिया और कहा की अपने शासन काल में बिजली न देने वाली सपा मुफ्त बिजली की बात का रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार का घोटाला ही था जिसके तहत 16 रुपए तक प्रति यूनिट बिजली खरीद की गयी। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार के आने के बाद वही बिजली एक तिहाई दाम पर खरीदी गयी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

औरंगज़ेब को धूल चटाने वाले गोकुल जाट का सपा ने नहीं किया सम्मान : सीएम योगी

Next Post

AIMIM ने जारी की आठवीं लिस्ट, 4 में से एक हिंदू को दिया टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के विजन को मिला वैश्विक मंच, UPITS बना व्यापार का नया केंद्र

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

एआई उत्तर दे सकता है, सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी: मुख्यमंत्री योगी

28/09/2026
Main Slider

100 टन कृषि कचरे से बनाया टेक्सटाइल फाइबर, अब अमेरिका-कोरिया पहुंचेगा यूपी का हेम्प

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

श्रम संहिताएं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका : अनिल राजभर

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में 300 जेन जी-जेन अल्फा के बीच कला-संस्कृति का ‘मुकाबला’

28/09/2026
Next Post
AIMIM

AIMIM ने जारी की आठवीं लिस्ट, 4 में से एक हिंदू को दिया टिकट

यह भी पढ़ें

Air India plane makes emergency landing in Chennai

एअर इंडिया विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, केसी वेणुगोपाल समेत 100 पैसेंजर थे सवार

11/08/2025
anurag thakur

अनुराग ठाकुर : बीमा उद्योग से बीमा दावों की निपटान प्रक्रिया को बनायें सुगम

29/08/2020
पीएम मोदी

डॉक्टरों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, क्वारंटीन हुए तो माना जाएगा ‘ऑन ड्यूटी’

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version