• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साउथ इंडियन डिशेज आपको भी है पसंद, तो फटाफट बनाएँ इडली सैंडविच

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साउथ इंडियन डिशेज़ शायद ही किसी को नापसंद होती है। फ्रेश खाने के साथ ही आप बची हुई डिशेज से भी एक अलग रेसिपी बना सकते हैं।

सामग्री :

  • सूजी – 1 कप,
  • दही – 1 कप,
  • उबले आलू – 3,
  • हरी मटर – ¼ कप,
  • हरा धनिया – बारीक कटी,
  • तेल – तलने के लिए,
  • सरसों के दाने – ½ छोटी चम्मच,
  • जीरा – ¼ छोटी चम्मच,
  • अमचूर पाउडर – ¼ छोटी चम्मच,
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच,
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच,
  • हरी मिर्च – बारीक कटी हुई,
  • अदरक पेस्ट – ½ चम्मच

विधि :

एक बाउल में सूजी, दही और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब पानी मिलाते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। 10-15 मिनट रख दें सेट होने के लिए।

स्टफिंग बनाने के लिए

  • उबले आलू को छीलकर मसल लें। पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें राई डालकर तड़का लगाएं। राई तड़कने पर इसमें जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर थोडा़ सा भून लें। भूने हुए मसाले में हरी मटर के दाने और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स करेंगे और ढ़ककर 2 मिनट मध्यम आंच पर पकने दें। 2 मिनट बाद मटर में बिलकुल थोड़ा सा पानी डाल कर इन्हें अच्छे से नरम कर लेंगे। मटर में 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर 1/2 मिनट के लिए इन्हें भून लेंगे। अब इसमें मैश किए हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स करेंगे। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए 1-2 मिनिट भूनेंगे। स्टफिंग बनकर तैयार है इसे अलग निकालकर ठंडा होने देंगे।
  • 15 मिनट बाद बैटर फूल कर तैयार है, इसमें ईनो फ्रूट सॉल्ट और थोड़ा सा पानी डाल कर मिलाएं
  • इडली मेकर में जाली स्टैंड रख दें साथ ही 2 से 2.5 कप पानी डालिये और गरम होने के लिये रख दें। इडली बनाने के लिए कटोरी लें और सभी कटोरी को तेल लगाकर चिकना कर लें। अब 1 कटोरी लें और 1/3 कटोरी भर जाए इतना बैटर इसमें डाल दें। सभी कटोरी में एक जैसा बैटर डाल कर भर देंगे।
  • पानी वाले बरतन को चैक करें। इसमें अच्छे से उबाल आने पर सभी कटोरी को एक-एक करते हुए सावधानी से जाली स्टैंड के उपर रख दें। बरतन का ढक्कन बन्द कर दें। मीडियम आंच पर 10 मिनट के लिए इडली को पकने दें। 10 मिनिट बाद इसे चैक करें। इडली बन कर तैयार हैं, सभी कटोरी को बरतन से निकल कर ठंडा होने के लिए रख दें।

इडली सैंडविच बनाएं

  • इडली के ठंडा होने पर इन्हें निकाल लेंगे। चाकू की सहायता से प्याली से इडली निकाल कर प्लेट में रख लें। अब इडली को बीच में से काट कर दो भाग कर लीजिए। अब इडली के एक भाग पर थोडी़ सी स्टफिंग रख कर एक जैसा फैला दीजिए और दूसरे इडली वाले हिस्से से इसे ढक दें। सारी इडली को इसी तरह से दो भाग करते हुए स्टफिंग भर कर तैयार कर लेंगे।
  • अब पैन को गैस पर रखें और पैन में थोड़ा सा तेल लगा कर गरम कीजिए। तेल गरम होने पर इसमें राई के दाने डाल कर तड़का लें। राई तड़कने के बाद इडली सैंडविच को सिकने के लिए पैन में लगा दीजिए और मध्यम आंच पर इन्हें 2 मिनट सेक लें। 2 मिनट के बाद इडली के उपर थोड़ा सा तेल लगा दीजिए और पलट कर इसे दूसरी ओर से भी 2 मिनट सेक लीजिए।
  • इडली सैंडविच बन कर तैयार हैं। इसे आप नारियल-मूंगफली की चटनी, टमाटर की चटनी, हरे धनिए की चटनी या अपनी कोई भी मनपसंद चटनी के साथ परोसें।
Tags: breakfast dishesidli sandwich recipe
Previous Post

खाने के साथ मखाने का रायता बढ़़ाएगा स्वाद

Next Post

देश में बेलगाम हुआ कोरोना, 24 घंटे में 37 हजार से अधिक नए मामले

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
Corona

देश में बेलगाम हुआ कोरोना, 24 घंटे में 37 हजार से अधिक नए मामले

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
Road Accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

22/09/2023
CM Yogi visited Shri Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav.

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

06/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version