• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से जंग जीतना है तो दो कदम आगे की सोच रखें अधिकारी : सीएम योगी

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से जंग जीतने के लिए अपने मातहतों को एक फार्मूला सुझाया है। योगी ने इसको हराने के लिए दो कदम आगे की सोच रखे जाने पर बल दिया है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों विशेष रूप से दिल्ली में कोविड-19 की सेकेण्ड वेव को देखते हुये प्रदेश में पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। श्री योगी ने अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुये कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए।

इस कार्य में उपयोग किए जा रहे पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और सक्रिय किया जाए। कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने के लिए गृह, ग्राम्य विकास, नगर विकास, राजस्व, स्वास्थ्य तथा औद्योगिक विकास विभागों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए।

उन्होंने कहा कि लोग मास्क को अनिवार्य रूप से लगाएं, इसके लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी विभिन्न संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ एक बैठक करें। उन्होंने मास्क न पहनने वालों पर प्रवर्तन की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

विराट कोहली को लेकर बोलीं वीवीएस लक्ष्मण- फैसले का करना चाहिए सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की चेन को तोड़ने में मेडिकल टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखकर प्रदेश में टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिदिन किए जाने वाले मेडिकल टेस्ट में एक तिहाई आरटीपीसीआर तथा शेष दो तिहाई टेस्ट रैपिड एण्टीजन विधि से हो।

श्री योगी ने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्य से आने वाले लोगों की प्रभावी काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। रेलवे स्टेशन तथा एअरपोर्ट पर कोरोना के दृष्टिगत स्क्रीनिंग की जाए। एम्बुलेंस सेवा को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में अनिवार्य रूप से बैठक आहूत कर कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

हेडफोन व ईयरफोन के इस्तेमाल से बढ़ रही है लोगों में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ

मुख्य सचिव को विभागवार बजट आवंटन तथा उसके सापेक्ष व्यय की गई धनराशि की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात वे स्वयं विभागीय बजट के उपभोग की स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों के संचालन की स्थिति की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को क्रय केन्द्रों पर अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न होने पाए।

Tags: cm yogiIf you want to win the battle with Coronathen think ahead two steps aheadWin the battle against coronaकोरोना से जंग जीतनाकोरोना से जंग जीतना हैकोवि़ड-19कोविड-19 से जंगदो कदम आगे की सोच रखें अधिकारीसीएम योगी
Previous Post

विराट कोहली को लेकर बोलीं वीवीएस लक्ष्मण- फैसले का करना चाहिए सम्मान

Next Post

अगले 10 दिन में बैंक बदलेंगे पैसों से जुड़ा नियम

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
राष्ट्रीय

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारी तेज, CM नायब सैनी ने लिया जायजा

30/10/2026
राष्ट्रीय

CM सैनी का किसानों को दिवाली गिफ्ट, गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा

30/10/2026
पंजाब

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Next Post
money

अगले 10 दिन में बैंक बदलेंगे पैसों से जुड़ा नियम

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव से की विश्व कल्याण की कामना

01/03/2022
CM Dhami

अटल जी के विचार राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा- मुख्यमंत्री

25/12/2025
Pragyan Rover

Chandrayaan-3 Mission: प्रज्ञान रोवर ने शिव शक्ति प्वाइंट पर की सैर

26/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version