• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में असलहें के साथ दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में असलहे और उपकरण बरामद किया है। दोनों आरोपी शातिर अपराधी है जिनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज है। ये लोग विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर असलहे तैयार कर रहे थे।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिलौली गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध असलहा की फैक्ट्री पकड़ी है। एसपी कमलेश दीक्षित ने सोमवार को बताया कि मौदहा कोतवाली के उपनिरीक्षक बाबूराम शुक्ला, कान्सटेबिल गौरव भदौरिया, कान्सटेबिल मनीस पाल व महिला कान्सटेबिल अनुप्रिया सिंह आदि ने सिलौली गांव में अनिल कुमार उर्फ धुन्ना पुत्र रामरतन तिवारी व टीहर गांव निवासी बलवंत यादव पुत्र जगदेव यादव को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध असलहे और उपकरण बरामद किया है।

बताया कि छापेमारी में 12 अवैध तमंचे 315 बोर, दो तमंचे देशी बारह बोर, पांच अधबने तमंचे, असलहे बनाने के उपकरण व बड़ी मात्रा में कारतूस खोखा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अनिल कुमार के खिलाफ मौदहा कोतवाली में गैंगेस्टर एक्ट समेत तीन मामले पहले से दर्ज है वहीं बलवंत के खिलाफ भी दो मामले मौदहा व बिंवार थाने में दर्ज है।

पांच हजार रुपये में बेचे जाते थे अवैध असलहे

मौदहा कोतवाली के इंस्पेक्टर पवन कुमार पटेल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अवैध असलहे बेचने के लिए यह दोनों अपराधी अवैध असलहा फैक्ट्री चला रहे थे। सटीक सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्होंने पूछताछ में बताया है कि एक असलहा पांच हजार रुपये में बेचा जाता है। ये लोग आसपास के क्षेत्रों में भी अवैध असलहे बनाकर बेचते थे। दोनों का क्रिमिनल इतिहास भी है।

Tags: crime newsHamirpur newsIllegal arms factory
Previous Post

विवाद के दौरान ऑटो चालक को मारी गोली, हालत नाज़ुक

Next Post

भारी बरसात के कारण हुए भूस्खलन में पुल के किनारे बनी दीवार खिसकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

भारी बरसात के कारण हुए भूस्खलन में पुल के किनारे बनी दीवार खिसकी

यह भी पढ़ें

डीडीसी 5वें चरण का मतदान जारी DDC's 5th phase voting

डीडीसी 5वें चरण का मतदान जारी, दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद

10/12/2020
janhvi kapoor

कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, अफेयर की खबरें गर्म

06/01/2021
इंग्लैंड ने बनाया पहाड़नुमा स्कोर England scored a hill

कप्तान जो रूट के रिकॉर्ड दोहरे शतक से भारत पस्त, इंग्लैंड ने बनाया पहाड़नुमा स्कोर

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version