• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण जल्द, पीएम मोदी बोले- दवाई के साथ कड़ाई भी

Desk by Desk
31/12/2020
in Main Slider, गुजरात, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कोरोना के टीके को लेकर देश में निर्मित कोविड का टीका हर घर तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में है।

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने के बाद उम्मीद जताई कि जिस प्रकार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश ने एकजुटता दिखाई, उसी प्रकार टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा।

हीटर से तापते समय शार्ट सर्किट से लगी आग, लेखाधिकारी के ड्राइवर की जलकर मौत

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी, चारों तरफ सवालिया निशान थे, लेकिन 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने के लिए भारत की तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है बीते साल संक्रमण को रोकने के लिए हम ने जिस एकजुटता से प्रयास किए, उसी तरह टीकाकरण को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या कम हो रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लोग लापरवाही बरतें।‘दवाई भी, कड़ाई भी’ का मंत्र देते हुए मोदी ने कहा कि अब दवाई भी लेनी है और कड़ाई भी बरतनी है। उन्होंने कहा कि दवाई मिल गई इसका मतलब ये नहीं की छूट मिल गई हो। ऐसा नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने एकजुटता के साथ उचित समय पर प्रभावी कदम उठाए और उसी का परिणाम है कि आज कोरोना के खलाफ लड़ाई में देश बहुत बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश में 130 करोड़ से ज्यादा लोग हों, घनी आबादी हों। वहां करीब एक करोड़ लोग इस बीमारी से लड़कर जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल भरे इस साल ने दिखाया है कि भारत जब एकजुट होता है तो मुश्किल से मुश्किल संकट का सामना भी वह प्रभावी तरीके से कर सकता है।

जैविक खेती करने से किसानों की आय में होगी वृद्धि

मोदी ने कहा कि साल 2020 को राजकोट एम्स जैसी एक नई स्वास्थ्य सुविधा के साथ विदाई देना इस साल की चुनौती को भी बताता है और नए साल की प्राथमिकता को भी दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने साल के अंतिम दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने वाले देश के लाखों चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मियों, दवा दुकानों में काम करने वालों, और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं को याद किया और उन्हें नमन किया जिन्होंने इसमें प्राण न्योछावर कर दिए।

Tags: AIIMSCorona vaccineCoronavirusCovid vaccineCOVID-19DCGIgujraticmrIndia News in HindiLatest India News Updatesnarendra modipm modiprime ministerRajkotकोरोना वैक्सीन
Previous Post

जैविक खेती करने से किसानों की आय में होगी वृद्धि

Next Post

शिक्षामंत्री आज करेंगे CBSE बोर्ड की परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें डेटशीट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Next Post
CBSE board exam dates

शिक्षामंत्री आज करेंगे CBSE बोर्ड की परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें डेटशीट

यह भी पढ़ें

बदन सिंह बद्दो

मोस्ट वांटेड इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के घर को पुलिस ने किया कुर्क, 2019 से है फरार

07/11/2020

MLC Election: 33 सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत, सीएम योगी ने दी बधाई

12/04/2022
SO

महिला SO पर लगा एक लाख रिश्वत का आरोप, दरोगा भी शामिल

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version