• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत सिंह केस में अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘डंके की चोट पर कहती हूं वो…’

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि सुशांत और अंकिता सात साल तक रिलेशनशिप में थे। अब अंकिता ने कहा कि वह डंके की चोट पर कहती हैं कि सुशांत ऐसा शख्स नहीं था जो डिप्रेशन में हो सकता था। साथ ही अंकिता उन लोगों पर भी भड़कती दिखीं। जो अलग अलग थ्योरी बता रहे हैं।

एक चैनल से बातचीत में अंकिता ने कहा कि ‘मैंने ये जानने की कोशिश की कि कैसे 15 मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया जाता है, कह रहे हैं सुसाइड है। फोटो, वीडियो सब लीक हो गया। उन्होंने कहा कि मैं जितना सुशांत को जानती हूं वो डिप्रेस्ड शख्स नहीं था। किसी के लिए भी डिप्रेशन जैसे शब्द का इस्तेमाल करना बहुत बड़ी बात है। सुशांत ऐसा नहीं था कि किसी भी बात से परेशान हो जाए और आत्महत्या कर ले।

अंकिता कहती हैं कि ‘जब ये खबर आई कि उसने आत्महत्या कर ली तो मुझे ये मानने में ही वक्त लगा। सुशांत आत्महत्या करने वालों में से नहीं था। ये कहा जाने लगा कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी वह डिप्रेशन में था। ये काफी दुखी करने वाला है कि लोग एक कहानी बना लेते हैं। अलग अलग बातें बना रहे हैं। किसी को पता भी था कि सुशांत क्या था।

रिया चक्रवर्ती बोलीं- भगवान और न्याय पर पूरा भरोसा, सत्यमेव जयते, देखें Video

सब अपनी बातें लिख बोल रहे हैं। दुख होता है ये सब देखकर। जो लोग कह रहे हैं कि वो डिप्रेशन में था बता दूं कि मैं और सुशांत साथ थे हमने इससे खराब दौर देखा था, लेकिन हम दोनों उससे निकल गए। वो किसी भी बात से अपसेट हो सकता था पर डिप्रेशन में नहीं जा सकता।’

अंकिता बताती हैं कि ‘जब हम एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब उसने अपनी डायरी में लिखा था कि वो अगले पांच सालों में क्या क्या करना चाहता है। यकीन मानिए उसने पांच साल में वो सब हासिल भी कर लिया था जो वो चाहता था। वह एक छोटी सी जगह से आकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा। वह बहुत सारे लोगों की प्रेरणा था।’

अंकिता आगे कहती हैं कि ‘वह एक बच्चे की तरह था। छोटी छोटी चीजें देखकर खुश हो जाता था। हां वह खेती करना चाहता था। वह कहता था कि अगर कुछ नहीं हो पाया तो मैं शॉर्ट फिल्म बनाया करूंगा। मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि वह डिप्रेशन में जाने वाला लड़का नहीं था।’

हाल ही में उन्होंने रिया चक्रवर्ती के सुशांत को छोड़कर जाने पर अपना रिएक्शन दिया है। अंकिता ने बताया कि ‘मैं रिया और सुशांत के बारे में कुछ नहीं कह सकती। मुझे नहीं पता क्या हुआ और मैं कोई नहीं होती इस बारे में बोलने वाली। लेकिन सुशांत के परिवार के मैं साथ हूं क्योंकि अगर आप किसी पर आरोप लगाते हो तो आपके पास जरूर कोई प्रूफ होगा। तो मैं सुशांत के परिवार के साथ हूं’।

रिया के छोड़कर जाने पर अंकिता ने कहा कि मुझे पता चला कि रिया 8 जून को उन्हें छोड़कर चली गई थी। लेकिन मेरा कंसर्न रिया नहीं हैं। मेरा कंसर्न सुशांत और उनका परिवार है। लेकिन अगर आपको उन्हें पता चला कि सुशांत ठीक नहीं है तो आप ऐसे कैसे किसी को छोड़कर जा सकते हो। आपको उनके पैरेंट्स को बताना चाहिए था। मैं होती तो ये करती। कोई नहीं कह रहा है कि आप रहो पर आप परिवार को बता सकते थे। लेकिन अकेले नहीं छोड़ना था’।

Tags: ankita lokhandeBollywood ImagesBollywood PhotosLatest Bollywood PhotographsLatest Bollywood photosSushant Singh RajputSushant Singh Rajput Ankita Lokhande NewsSushant Singh Rajput Death CaseSushant Singh Rajput newsअंकिता लोखंडेअंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पीसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ एक बार फिर विवादों में, BJP – AAP में बढ़ रही खिचातानी

Next Post

दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा अनलॉक-3 में होटल खोलने पर लगाई रोक

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
होटल खोलने पर लगाई रोक

दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा अनलॉक-3 में होटल खोलने पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें

Yogi

शिवभक्तों को श्री काशी विश्वनाथ के सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी

09/07/2023
wholesale inflation rate

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर से परेशान लोग, जुलाई में रही नकारात्मक 0.58%

14/08/2020
Chitrakoot Poisonous Liquor Scandal

चित्रकूट जहरीली शराब कांड: अब तक पांच की मौत, SDM समेत छ्ह अधिकारी निलंबित

22/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version