• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में अगले माह ‘मेरी पंचायत-मेरा अधिकार-जन सेवायें हमारे द्वार’’ का होगा संचालन

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
panchayati raj

panchayati raj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार सिटीजन चार्टर को ग्राम पंचायतों में लागू किये जाने के मद्देनजर एक जुलाई से 15 अगस्त के बीच ‘‘मेरी पंचायत-मेरा अधिकार-जन सेवायें हमारे द्वार’’ अभियान का संचालन किया जायेगा।

यह जानकारी पंचायतीराज विभाग की निदेशक श्रीमती किंजल सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार सिटीजन चार्टर को ग्राम पंचायतों में लागू किये जाने के मद्देनजर एक जुलाई से 15 अगस्त के मध्य ‘‘मेरी पंचायत-मेरा अधिकार-जन सेवायें हमारे द्वार’’ अभियान का संचालन किया जाना है। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतें प्रदेश सरकार द्वारा जारी माॅडल सिटीजन चार्टर को अपनी आवश्यकतानुसार संशोधित करते हुए ग्राम सभा की बैठक का आयोजन कर 15 अगस्त, तक अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर को लागू करेंगी।

उन्होंने बताया कि सिटीजन चार्टर के तहत पंचायतें अपना विजन, मिशन, सेवा का नाम/विवरण/समयावधि/कार्मिक का नाम एवं सम्पर्क विवरण, सेवा मानक/सेवाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं शिकायत निवारण प्रणाली तथा उच्चाधिकारी का विवरण तैयार करेंगी। भारत सरकार द्वारा उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आज प्रदेश में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये, जिसमें प्रदेश से श्रीमती प्रवीणा चौधरी, उपनिदेशक द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया।

निदेशक पंचायतीराज ने बताया कि सिटीजन चार्टर प्रदेश में लागू करने के लिए पंचायतीराज विभाग ने शासनादेश तथा माॅडल सिटीजन चार्टर जारी किया जायेगा एवं पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शासन द्वारा विभिन्न लाइन विभागों से जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में बैठक कर अभियान को गति प्रदान की जायेगी।

गौरतलब है कि केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा चार जून को माॅडल सिटीजन चार्टर दस्तावेज को देश की ग्राम पंचायतों में लागू किये जाने के लिए लोकार्पण किया था। इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्रालय के सचिव के साथ विभिन्न राज्यों के राज्य मंत्रीगण, अपर मुख्य सचिव/सचिव तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश से पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा सिटीजन चार्टर के तहत प्रदेश की ग्राम पंचायतों में लागू होने वाली सुविधाओं पर प्रस्तुतीकरण करते हुए प्रतिनिधित्व किया था।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021Panchayati Rajup newsUP Panchayat election
Previous Post

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Next Post

विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप, ससुराली फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

20/07/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी सरकार ने विकास कार्यों के लिए ₹51 करोड़ मंजूर

20/07/2026
Chardham Yatra
Main Slider

भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक

20/07/2026
Next Post
Dowry

विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप, ससुराली फरार

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी अदालत ने 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को दी 10 साल की सजा

19/11/2020
Ramlala

32 फीट दूर से भक्तों को होंगे रामलला के दर्शन, रामायण युग का अहसास कराएगी लैंडस्केपिंग

19/12/2022
Makhane Kheer

जन्माष्टमी के व्रत बनाएं मखाने की खीर

15/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version