• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिये मिलेगा सुगम मार्ग

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
CHC-PHC

CHC-PHC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेजोड़ कोविड प्रबंधन के लिये दुनिया भर में प्रशंसा पाने वाली योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश के मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिये सुगम मार्ग देने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिये उसने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के निर्देश दिये हैं। मरीजों को राहत देने के लिये प्रदेश में स्थित सभी सीएचसी और पीएचसी से जुड़े मार्गों के सुदृढ़ीकरण की कार्रवाई भी तेज हो गई है।

प्रदेश में कुल 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी है, जबकि शहरी पीएचसी की संख्या 592 है। अकेले राजधानी लखनऊ में 9 सीएचसी, 28 पीएचसी, 52 हैल्थ पोस्ट सेंटर और 8 शहरी पीएचसी हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद प्रदेश के समस्त जिलों में स्थित सीएचसी और पीएचसी जाने वाले मार्गों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज हो गया है। जर्जर सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

कोरोना कमजोर जरूर हुआ है, खत्म नहीं : सीएम योगी

प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिये नगर विकास विभाग, नगर निगमों, पीडब्लयूडी, ग्राम पंचायतों, शहरी और ग्रामीण निकायों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में देरी न हो और समय से उनको इलाज मुहैया कराया जा सके। इसके लिये योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बरसात के मौसम को देखते हुए जहां अस्पतालों में इलाज के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं वहीं मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिये मार्गों के दुरुस्तीकरण की कार्रवाई भी तेजी से शुरू कर दी गई है।

योगी सरकार का मानना है कि मुख्य मार्गों से सीएचसी और पीएचसी जुड़ जाने के बाद एम्बुलेंस से मरीजों को इलाज के लिये पहुंचाने में कम समय लगेगा। गम्भीर मरीजों को जल्द से जल्द इलाज मिलना सम्भव हो सकेगा।

बलिया पहुंचे CM योगी, जिला अस्पताल में मरीजों से पूछा- व्यवस्थाएं आजकल में हुई हैं या पहले से थी?

सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद से प्रदेश को बेहतर कल देने के लिये बेहतर कनेक्टिविटी की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे परियोजना, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना, गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना आदि तेजी से शुरु की गईं। सड़कों को गड़ढामुक्त करने का पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया।

Tags: Hospitalup newsyogi government newsYogi News
Previous Post

कोरोना कमजोर जरूर हुआ है, खत्म नहीं : सीएम योगी

Next Post

रितेश पांडे ने एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मचाया धमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Ritesh Pandey once again rocked the Bhojpuri music industry

रितेश पांडे ने एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मचाया धमाल

यह भी पढ़ें

shiva

शमी का पौधा लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

20/12/2025
accident

मां की अर्थी को कंधा देने जा रहे बेटे को ट्रक ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

10/04/2022
PM Modi

प्रधानमंत्री ने फिल्म ‘केरला स्टोरी’ का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

05/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version