• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिया पहुंचे CM योगी, जिला अस्पताल में मरीजों से पूछा- व्यवस्थाएं आजकल में हुई हैं या पहले से थी?

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
CM Yogi reached Ballia

CM Yogi reached Ballia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया पहुंचे। सुबह 11:15 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल का निरीक्षण  करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में स्थापित पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और दवा के बारे में पूछताछ की।

मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि सब ठीक है। पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज से उन्होंने पूछा कि व्यवस्थाएं आजकल में हुई हैं या पहले से थी। महिला ने बताया कि पहले से थी और दवा भी ठीक-ठाक से मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कहीं मत जाइएगा। यहीं पर रहिएगा। आप स्वस्थ होकर यहां से जाइएगा। इस प्रकार अन्य मरीजों से बातचीत की।

सीएम योगी इसके बाद ट्रामा सेंटर स्थित कोविड वैक्सीन  सेंटर पर गए। 18 प्लस टीकाकरण में तैनात एएनएम और 45 प्लस में तैनात जीएनएम से बातचीत की। पूछा कि वैक्सीन लगवाने लोग आ रहे या नहीं? एएनएम ने बताया कि लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए गठित टीमें काम कर रही हैं।

सीएमएस डॉ बीपी सिंह से पूछा कि जिला अस्पताल में क्या-क्या बन रहा है? सीएमएस ने बताया कि पीकू वार्ड बन रहा है। पोस्ट कोविड वार्ड बनकर तैयार है। इस दौरान मंडलायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पंत, डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे, डीएम अदिति सिंह, एसपी डॉ विपिन ताडा, मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू समेत अन्य मौजूद रहे।

निराश्रित बच्चों से मिलकर भावुक हुए CM योगी, बोले- चिंता मत करो, मैं हूं न

बलिया दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सदर तहसील के हैबतपुर में निगरानी समिति की बैठक ली। सदस्यों से पूछा कि जब आपके गांव में कोरोना संक्रमित मिलता था तब आप हालात किस तरह संभालते थे। इस पर ग्राम प्रधान संजू राय ने कहा कि ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, संक्रमित को क्वारंटीन करने के लिए प्रेरित किया जाता था।

सीएम ने निगरानी समिति के सदस्यों से गांव में दवा वितरण, खाद्यान्न वितरण के अलावा शिक्षा व चिकित्सा की स्थिति की जानकारी ली। इसके पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र गृहस्थी कार्डधारक गांव की चार महिलाओं और एक पुरुष को खाद्यान्न किट वितरित किया।

Tags: ballia newsballia news livbanarasbanaras newscm yogi adityanath in balliaCm yogi adityanath visit balliacm yogi in balliacm yogi livecm yogi visit in ballia and banarascm yogi visit in banarasupup news
Previous Post

हत्या कर लाश को गाड़कर ऊपर से जमीन पर लगा दिया हैंडपंप, जानें पूरा मामला

Next Post

कोरोना कमजोर जरूर हुआ है, खत्म नहीं : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
Next Post

कोरोना कमजोर जरूर हुआ है, खत्म नहीं : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi Assam visit cancelled

कांग्रेस ने रक्षा मामलों पर संसदीय समिति की बैठक से किया बहिर्गमन

16/12/2020
Earthquake

सुबह-सुबह भूकंप से हिली ओडिशा और असम की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8

08/08/2020
MLAs and public representatives met CM Dhami

राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना: सीएम धामी

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version