• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अच्छी नींद पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क.   भरपूर और अच्छी नींद लेने के अनेक फायदें है. हेल्‍दी रहने की सबसे अच्‍छी दवा है भरपूर नींद. जो लोग रात को अच्छी और भरपूर नींद सोते हैं वो हेल्थी रहने के साथ-साथ खुश भी रहते है. अगर आप भी तनाव-रहित सेहतमंद जिंदगी चाहते हैं तो अच्छी नींद लेना जरूरी है. अच्छी नींद चाहिए तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स.

बादाम- 

बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. बादाम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. नियमित रूप से बादाम खाने से डायबिटीज और दिल संबंधी पुरानी बीमारियां ठीक हो जाती हैं. बादाम खाने से शरीर मे मेलाटोनिन हार्मोन बनता है जिसकी वजह से बहुत अच्छी नींद आती है. इसके अलावा, बादाम  मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है. मैग्नीशियम शरीर में सूजन और तनाव बढ़ाने वाले कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम करता है जिसकी वजह से सुकून भरी नींद आती है. सोने से पहले करीब 28 ग्राम बादाम खाएं.

कीवी- 
कीवी बहुत कम कैलोरी वाला एक पौष्टिक फल है. इसमें फोलेट और पोटिशियम भी पाया जाता है. कीवी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही शरीर का सूजन और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. कीवी सेरोटोनिन हार्मोन का बढ़ाता है. ये हार्मोन नींद के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. कीवी में विटामिन सी, एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिससे अच्छी नींद आती है. जिन लोगों को नींद की समस्या है एक्सपर्ट्स उन्हें सोने से पहले मध्यम आकार के 1-2 कीवी खाने की सलाह देते हैं.
फैटी फिश-
साल्मन, टूना, ट्राउट और मैकेरल जैसी फैटी फिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 और विटामिन D पाया जाता है. ओमेगा 3 दिल की बीमारियों से बचाता और दिमाग को स्वस्थ रखता है. ओमेगा 3 और विटामिन D में शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बनाते हैं जिसकी वजह से बहुत अच्छी नींद आती है. खाने से पहले थोड़ी मात्रा में फैटी फिश खाने से नींद जल्दी और अच्छी आती है.
अखरोट- 
अखरोट में फाइबर के अलावा 19 से अधिक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. अखरोट में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, फास्फोरस और मैंगनीज भी पाया जाता है. इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिनोलिक एसिड भी पाया जाता है. ये पाचन तंत्र के साथ दिल को भी ठीक रखता है. ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी घटाता है. शोध में पता चला है कि अखरोट में काफी मात्रा में मेलाटोनिन पाया जाता है जिससे नींद ना आने की समस्या दूर होती है. अखरोट में पाया जाने वाले फैटी एसिड भी नींद में सुधार करता है. अगर आपको सही से नींद नहीं आती है तो सोने से पहले कुछ मात्रा में अखरोट खाएं.

सफेद चावल-

देश के कई हिस्सों में सफेद चावल प्रमुखता से खाया जाता है. सफेद चावल में संतुलित मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. चावल ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड माना जाता है. कहा जाता है कि ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना खाने से अच्छी नींद आती है. सोने के एक घंटे पहले सफेद चावल खाने से नींद ना आने की समस्या दूर होती है.

टार्ट चेरी जूस- 
टार्ट चेरी जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है. यह पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंथोकायनिन और फ्लेवोनोल्स पाए जाते हैं. स्टडीज के अनुसार ये जूस इनसोम्निया की समस्या में राहत देता है. टार्ट चेरी जूस में मेलाटोनिन काफी मात्रा में पाया जाता है. नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो सोने से पहले टार्ट चेरी जूस जरूर पिएं.
कैमोमाइल चाय- 
कैमोमाइल चाय एक लोकप्रिय हर्बल चाय है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती है. ये अपने फ्लेवोन के लिए जानी जाती है. फ्लेवोन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो कैंसर और दिल जैसी पुरानी बीमारियों की वजह से हुए शरीर के सूजन को कम करता है. इससे शरीर को कैमोमाइल चाय इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाती है और तनाव कम करती है जिससे अच्छी नींद आती है. कैमोमाइल चाय में एपिगेनिन होता है. ये भी एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो इनसोम्निया को कम करता है और इससे नींद सही से आती है. अच्छी नींद चाहते हैं को सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय जरूर पिएं.
Tags: 24ghanteonline.comdiet for good sleepget healthy lifegood sleeplifestyle
Previous Post

फाइबर से भरपूर काले चने में छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानें जरूर

Next Post

22 सितंबर राशिफल : इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
3 planets will transit

22 सितंबर राशिफल : इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

यह भी पढ़ें

कंगना रनौत सुब्रमण्यम स्वामी

सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना को मिला सुब्रमण्यम स्वामी का साथ

20/07/2020
Purnima

इस दिन मनाई जाएगी फाल्गुन पूर्णिमा, इन मुहूर्त में करें दान

23/03/2024
investment in up

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अप्रवासी भारतीय करेंगे 1045 करोड़ का निवेश

23/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version