• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

Writer D by Writer D
18/11/2025
in फैशन/शैली
0
Glowing Skin

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत और जवां दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती। खासतौर से महिलाएं अपनी ब्यूटी को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इसके लिए वे कई तरह की क्रीम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि जिस तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए खानपान जरूरी है, उसी तरह से स्किन को हेल्दी रखने के लिए भी आपकी डाइट बहुत मायने रखती हैं। चेहरे की खूबसूरती अंदर से आती है। आहार से मिले जरूरी पोषक तत्व स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करते हुए चमकती त्वचा (Glowing Skin) पाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। इससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग (Glowing Skin) और सुंदर बनी रहेगी। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में…

अनार

अनार के बारे में हम सभी जानते हैं कि यह आयरन से भरपूर होता है। इसलिए शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के मामले में ये हमेशा ही बेस्ट रहता है। आयरन साथ ही अनार में ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स भर-भरकर होते हैं। आयरन शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है, जिससे त्वचा में नैचरल रेडिऐंट ग्लो आता है। आयरन आपकी त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और इनकी इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। ताकि आपकी त्वचा पर जल्दी से कोई बैक्टीरिया या फंगस ऐक्टिव ना हो पाए। ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा की अंदरूनी सूजन से बचाते हैं। इसलिए आपकी स्किन टाइट, क्लीन और जवां बनी रहती है।

हल्दी

त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है। दरअसल, हल्दी में पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। यह त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को कम कर सकता है, जिससे उसकी निखार बरकरार रह सकती है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों से लड़ कर उसकी चमक को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं।

पपीता

स्किन केयर के लिए एक और बहुत अच्छा फूड है पपीता जो आपके फेस को साफ और एक्ने फ्री रखता है। पपीते में पेपेन होता है जो एक तरह का डाइजेस्टिव एंजाइम है। ये एंजाइम इतना असरदार होता है कि इससे डेड स्किन सेल्स भी आसानी से हट जाते हैं। ये एक्ने के निशान, स्किन के मॉइश्चर और बंद पोर्स के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है।

चुकंदर

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो बॉडी को डीटॉक्स करती है। डीटॉक्स होने की वजह से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करें तो यह आपकी स्किन को हेल्दी और प्रॉब्लम फ्री रखेगा।

एवोकाडो

आप हर दिन सिर्फ एक एवोकाडो खाकर त्वचा पर बुढ़ापा दिखाने वाली समस्याओं से बच सकती हैं। जैसे, एवोकाडो में पाए जाने वाले ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स आपकी त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। जैसे, झुर्रियां, अंदरूनी सूजन और स्किन डलनेस। यह आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देकर इन्हें जवां और ग्लोइंग बनाए रखने का काम करता है। यह सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाता है। साथ ही पिग्मेंटेशन को रोकने में मदद करता है। इसलिए हर दिन एक एवोकाडो खाकर त्वचा को ग्लोइंग रखा जा सकता है।

ब्रोकली

ब्रोकली की गिनती एक सूपरफूड के रूप में की जाती है। यह न केवल एंटीऑक्सीडेंट बल्कि विटामिन सी से भी समृद्ध होता है। इसमें जिंक और कॉपर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी बनाये रखते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली में संक्रमण से भी लड़ने की क्षमता होती है। इसके ये सभी गुण त्वचा की चमक को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लहसुन

लहसुन स्किन को क्लीन और पिंपल फ्री बनाने में मदद करता है। लहसुन नैचुरल एंटीबायोटिक के तौर पर काम करता है जिससे ब्लड प्यूरिफाई करने में मदद मिलती है। लहसुन से इम्यून सिस्टम भी मज़बूत बनाता है। लहसुन स्किन के टिशू को रिपेयर करने में भी मदद करता है।

Tags: anti aging foodsbeauty foodsbeauty-boosting dietfoods for beautyhealthy skin foodsnatural beauty enhancersnourishing foods for beautyskin-friendly foods
Previous Post

44% सस्ते में खरीदें ये ‘फ्लैगशिप’ फोन, हाथ से जाने न दें ये मौका

Next Post

इन नुस्खे से अचार नहीं होगा खराब, लंबे समय तक टिकेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

De-Tan
Main Slider

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

30/06/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

29/06/2026
Jeera Aloo
Main Slider

इस तरह से बनाए ये खास रेसिपी, आपको दिवाना बना देगा लाजवाब स्वाद

29/06/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

29/06/2026
Business
Main Slider

घर में लगाएं ये तस्वीर, कारोबार में मिलेगी सफलता

29/06/2026
Next Post
pickle

इन नुस्खे से अचार नहीं होगा खराब, लंबे समय तक टिकेगा

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

12/12/2020

मुख्यमंत्री पुष्कर ने भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को किया सम्मानित

26/12/2021

कोविड से प्रभावित बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए धर्मगुरुओं ने लोगों से की अपील

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version