• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन चीजों के बिना अधूरी है करवा चौथ की पूजा, देखें लिस्ट

Writer D by Writer D
09/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ (Karwa Chauth) अब कुछ ही दिनों दूर है। इस बार 20 अक्टूबर को ये त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर, अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और शाम के समय 16 श्रृंगार कर के चांद की पूजा करती हैं। करवाचौथ की पूजा बहुत विधि-विधान से की जाती है। इसकी पूजा के लिए जो थाली तैयार की जाती है, उसमें शामिल सभी चीजों का भी बहुत ही खास महत्व होता है।

चलिए जानते हैं कि करवाचौथ (Karwa Chauth) की पूजा की थाली में क्या चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए और इन चीजों का क्या महत्व है।

जल

ताजगी और शुद्धता के प्रतीक जल को, करवाचौथ (Karwa Chauth) की पूजा की थाली में जरूर शामिल किया जाता है। करवा चौथ की पूजा में जल से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। आप इस जल में गंगाजल की कुछ बूंदे भी मिला सकती हैं। यह बहुत शुभ माना जाता है।

फूल

किसी भी पूजा-पाठ में फूल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। करवाचौथ की पूजा की थाली में भी फूल जरूर रखने चाहिए क्योंकि फूलों के बिना पूजा अधूरी होती है।

फल और मिठाइयां

किसी भी पूजा में भगवान को भोग लगाना बहुत जरूरी होता है। हर पूजा में भोग लगाने के लिए अलग-अलग खाद्य सामग्रियों को शामिल किया जाता है। करवाचौथ की पूजा में भोग के लिए फल और मिठाइयों को शामिल करने की परंपरा है। मिठाई में आप लड्डू, बर्फी आदि को शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा फल में सेब, अनार, केला जैसे मौसमी फलों को पूजा की थाली में रख सकती हैं।

कलश

करवाचौथ (Karwa Chauth) की पूजा में कलश यानी करवे को जरूर शामिल किया जाता है। इसके लिए आप मिट्टी अथवा धातु से बने कलश को रख सकती हैं। इसे सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

घी का दीपक

पूजा के समय दीपक जलाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। करवा चौथ की पूजा के दौरान दीपक जरूर जलाया जाता है और बाद में इसी से आरती करके पूजा संपन्न होती है। आप आटे और हल्दी से बना हुआ दीपक भी पूजा में शामिल कर सकती हैं। इसे बहुत शुभ माना जाता है।

सिंदूर

करवाचौथ (Karwa Chauth) का त्योहार सुहागन महिलाओं का त्योहार है और सुहागिन महिलाओं के लिए सिंदूर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करवाचौथ की पूजा थाली में सिंदूर भी जरूर रखा जाता है। पूजा करने के बाद अपनी सिंदुरदानी से सिंदूर चढ़ाकर सुहाग लेने की परंपरा है।

छलनी

छलनी को जीवन की निरंतरता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। करवा चौथ (Karwa Chauth) की पूजा में इसका भी खास महत्व होता है। महिलाएं पूजा के बाद छलनी से ही चंद्रमा का दर्शन करके उन्हें अर्घ्य देती हैं और बाद में इसी छलनी से अपने पति को देखकर करवाचौथ का व्रत पूर्ण करती हैं।

Tags: Karwa Chauthkarwa chauth datekarwa Chauth puja
Previous Post

इस दिन है पापांकुशा एकादशी, विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा

Next Post

Kanya Pujan: कन्या भोज में इन चीजों का भूलकर भी ना करें उपयोग, मां दुर्गा हो जाएंगी कुपित

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
फैशन/शैली

मोटा चेहरे पर मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

02/07/2026
walnut
फैशन/शैली

वजन घटाने में सहायक है ये मेवा

02/07/2026
फैशन/शैली

इस समस्या में रामबाण है मेथी का उपयोग

02/07/2026
chane ki kheer
फैशन/शैली

आज ले इस डिश का स्वाद, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

02/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
Next Post
Kanya Pujan

Kanya Pujan: कन्या भोज में इन चीजों का भूलकर भी ना करें उपयोग, मां दुर्गा हो जाएंगी कुपित

यह भी पढ़ें

Dead body

रहस्यमय ढंग से गायब हुए ढाई वर्षीय बालक की तालाब में मिली लाश

18/11/2022
cm yogi

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी

13/08/2025
rahul gandi

मोदी के कारण देश को रही परेशानी-राहुल गांधी

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version