• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, इतने लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री

Writer D by Writer D
01/02/2025
in Business, Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के सैलरी मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 का सबसे बड़ा ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री (Tax Free) होगी। साथ ही उसे 75000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिलेगा।

श्रीमती सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट संसद में पेश करते हुए कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा।”

उन्होंने कहा, “मध्यम वर्ग अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए, हमने समय-समय पर कर का बोझ कम किया है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा।”

उन्होंने कहा कि पूंजीगत लाभ जैसी विशेष दर आय को छोड़कर 12 लाख रुपये तक की सामान्य आय वाले करदाताओं को स्लैब दर में कटौती के कारण होने वाले लाभ के अतिरिक्त कर छूट इस प्रकार प्रदान की जा रही है कि उन्हें कोई कर देय नहीं है।

न्यू रिजीम का नया इनकम टैक्स स्लैब (Income Tax Slab)

श्रीमती सीतारमण ने कहा कि इसके साथ ही अब आयकर के लिए नया स्लैब जारी होगा जिसमें शून्य से चार लाख रुपये तक की आय पर शून्य कर, चार लाख रुपये से आठ लाख रुपये तक पांच प्रतिशत, आठ लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक 10 प्रतिशत, 12 लाख रुपये से 16 लाख रुपये की आय पर 15 प्रतिशत, 16 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक की आय पर 20 प्रतिशत , 20 लाख रुपये से 24 लाख रुपये तक 25 प्रतिशत और 24 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत आयकर लगेगा।

किसानों को सरकार ने दी सौगात, KCC की लिमिट हुई 5 लाख

इसी के साथ देश में एक नया इनकम टैक्स (Income Tax) कानून बनेगा। इसके लिए सरकार एक नया विधेयक अगले हफ्ते लेकर आएगी।

देश में अभी 1961 का इनकम टैक्स कानून लागू है। बजट 2020 में सरकार ने इसी कानून के तहत एक नई टैक्स रिजीम लागू की थी। लेकिन जुलाई 2024 में पेश किए गए बजट में सरकार ने साफ कहा था कि देश में इनकम टैक्स कानून को बदलने की जरूरत है। इसके लिए एक समीक्षा कमेटी बनाई गई थी।

अब उसी के आधार पर सरकार ने नया बिल लाने का ऐलान किया है, इससे बनने वाला इनकम टैक्स कानून देश में 1961 के कानून की जगह लेगा।

Tags: budget 2025Income Tax slabunion budget 2025
Previous Post

वाशिंगटन के बाद फिलाडेल्फिया में एक विमान हुआ क्रैश, घरों पर गिरा प्लेन का मलबा

Next Post

Budegt: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री, मेडिकल एजुकेशन में बढ़ाई इतनी सीटें

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
Next Post
36 medicines are completely duty free

Budegt: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री, मेडिकल एजुकेशन में बढ़ाई इतनी सीटें

यह भी पढ़ें

Chandrashekhar

आजम खान के घर रामपुर पहुंचे चंद्रशेखर, परिवार से मुलाकात कर कही ये बात

17/11/2024
haji iqbal

बाहुबली हाजी इकबाल को बड़ी राहत, HC ने मंजूर की अग्रिम जमानत

14/05/2022
PM Modi paid tribute to Sardar Patel

पीएम मोदी ने सरदार पटेल को जयंती पर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र को दिलाई एकता की शपथ

31/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version