• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एथेनॉल कारें महंगी! Toyota ने कहा—टैक्स पॉलिसी रीवर्क करे सरकार

Desk by Desk
05/12/2025
in Tech/Gadgets
0
एथेनॉल से चलने वाली कारों पर बढ़ी लागत, टॉयोटा ने कहा टैक्स स्ट्रक्चर बदले सरकार
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में एथेनॉल (Ethanol) आधारित गाड़ियों को बढ़ावा देने के बीच टॉयोटा किर्लोस्कार मोटर ने सरकार से फ्लेक्स-फ्यूल (FFV) और हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों पर टैक्स राहत देने की अपील की है. कंपनी का कहना है कि मौजूदा टैक्स ढांचा इन गाड़ियों को महंगा बना रहा है और इससे देश के एथेनॉल मोबिलिटी मिशन की रफ्तार धीमी हो सकती है.

त्रिवेणी इंजीनियरिंग के सबितगढ़ शुगर मिल के मीडिया दौरे के दौरान टॉयोटा किर्लोस्कार मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट अफेयर्स) विक्रम गुलाटी ने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक अपनाने से निर्माण लागत 40,00050,000 रुपये तक बढ़ जाती है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड FFVs पर 3 लाख रुपये से ज्यादा की अतिरिक्त लागत आती है. टैक्स लगने के बाद फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की लागत करीब 80,000 रुपये और हाइब्रिड मॉडल की लागत लगभग 5 लाख रुपये तक बढ़ जाती है. उन्होंने इसे मेरिट टेक्नोलॉजी पर अनचाहा टैक्स बताया और टैक्सेशन को तर्कसंगत बनाने की मांग की.

भारत में पर्याप्त मात्रा में एथेनॉल (Ethanol) 

गुलाटी का कहना है कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल वाहन देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने में पुल का काम कर सकते हैं और अमेरिकाचीन जैसे भू-राजनीतिक जोखिमों से भी सुरक्षा देते हैं. उन्होंने बताया कि भारत में एथेनॉल (Ethanol) की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे इस तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाया जा सकता है.

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के डायरेक्टर जनरल दीपक बल्लानी ने बताया कि 202526 सीजन में तेल कंपनियों ने 1,048 करोड़ लीटर एथेनॉल खरीदने का वादा किया है, जबकि उत्पादन करीब 1,900 करोड़ लीटर होने का अनुमान है. इंडस्ट्रियल मांग पूरी करने के बाद भी 450 करोड़ लीटर से ज्यादा एथेनॉल बच जाएगा. यह फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के बड़े पैमाने पर उपयोग की संभावनाओं को मजबूत करता है.

हालांकि, उद्योग का मानना है कि टैक्सेशन, लाइफसाइकल कार्बन अकाउंटिंग और ग्राहकों के लिए इंसेंटिव को लेकर स्पष्ट नीतियां अभी भी नहीं हैं. उच्च एथेनॉल ब्लेंड पर तकनीकी चुनौतियों को लेकर भी सवाल हैं. गुलाटी ने कहा कि E100 पर माइलेज घट सकता है, इसलिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल सबसे बेहतर विकल्प हैं.

फ्लेक्स-फ्यूल से कंपनी और ग्राहक दोनों को होगा फायदा

CAFÉ 3 ड्राफ्ट नॉर्म्स में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा कि साफ तकनीकों को बढ़ावा देने से कंपनियों और ग्राहकों दोनों को लाभ होगा. उनके अनुसार एथेनॉल की उपलब्धता और मजबूत सप्लाई चेन इसे भविष्य का सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन बनाते हैं.

Tags: auto Newscar bazarcar dealershipscar dekho
Previous Post

Pulsar N160 का नया अवतार! लुक-परफॉर्मेंस का कॉम्बो और भी जबरदस्त

Next Post

कार लोन हुआ सस्ता! देखें 15 लाख की गाड़ी पर नई EMI

Desk

Desk

Related Posts

Are You Dead App
Main Slider

Are You Dead? ऐप हर कोई कर रहा डाउनलोड, जानें क्यों हो रहा है पॉपुलर

19/01/2026
242 gambling and illegal betting websites blocked
Tech/Gadgets

मोदी सरकार का ताबड़तोड़ डिजिटल एक्शन, सट्टेबाजी से जुड़े 242 और लिंक ब्लॉक

16/01/2026
रात में गाड़ी चलाते समय न करें ये गलती, ये 5 टिप्स जरूर करें फॉलो
Tech/Gadgets

नाइट ड्राइविंग में एक गलती पड़ सकती है भारी, ये 5 टिप्स अपनाएं

16/01/2026
₹56,551 में लॉन्च हुआ नया कार्गो e-स्कूटर, 150 kg वजन उठाने की क्षमता, जानें रेंज
Tech/Gadgets

लॉन्च हुआ नया कार्गो e-स्कूटर, 150 kg वजन उठाने की क्षमता; जानें रेंज

16/01/2026
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत हो 10 लाख से कम, टाटा मोटर्स सीईओ ने सरकार से की मांग
Tech/Gadgets

EV को आम लोगों तक पहुंचाने की मांग, टाटा मोटर्स CEO ने उठाया मुद्दा

16/01/2026
Next Post
RBI ने Car Loan पर दी बड़ी राहत, 15 लाख की गाड़ी पर कितनी कम हो जाएगी EMI

कार लोन हुआ सस्ता! देखें 15 लाख की गाड़ी पर नई EMI

यह भी पढ़ें

Shreyas Iyer

कप्तान श्रेयस अय्यर ने की इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ

09/11/2020

कृषि कानूनों का विरोध किसानों का नहीं विपक्ष का है: अनुप्रिया पटेल

13/12/2020

तालिबान के नए शिक्षा मंत्री ने पीएचडी को बताया बेकार, बोले- हम बिना डिग्री के सरकार चला रहे

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version