• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरी की बढ़ी वारदातें, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, अधिकारियों ने थाना प्रभारी की लगाई क्लास

Writer D by Writer D
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
steal

Steal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निगोहां। लखनऊ ग्रामीण के निगोहां थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस गश्त की पोल खुल रही है। इलाके में आये दिन हो रही ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से गांववाले भयभीत हैं। चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आला अधिकारियों ने निगोहां पुलिस के पेंस कसे हैं।

निगोहां इलाके में रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की वारदातों ने इलाके में सुरक्षा के साथ ही पुलिस मुश्तैदी के दावे फेल साबित हो रहे हैं। बैखोफ चोर कभी पुलिस पिकेट से चंद कदम पर तो कभी गश्त कर रही पुलिस टीम को धता बताकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके विपरीत पुलिस घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

लगातार हो रही चोरी और पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल को लेकर उच्चाधिकारियों ने निगोहां इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाते हुए चोरी की घटनाओं के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

शराब माफिया ने किया पुलिस पर हमला, खून से लथपथ मिले दारोगा, सिपाही की हत्या

बता दें कि निगोहां थाना क्षेत्र में बीते साढे तीन माह में पुरहिया, दयालपुर, शेपुर लवल, गौतमखेड़ा में हुयी पांच बड़ी चोरी की घटनाओ का खुलासा करने में निगोहां पुलिस नाकाम साबित हुयी है। वही निगोहा पुलिस के इन घटनाओ के जल्द खुलासे के दावे ही करती आ रही है। घटनाओं का खुलासा ना होने पर क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस का सूचना तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है। आये-दिन चोरी की बढ़ती घटनाओ को लेकर क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश व्याप्त है और वो अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। क्षेत्रीय लोग गांवो में चोरी की घटनाओ को रोकने के लिये सुरक्षा के लिये खुद ही मोर्चा सभांलने में जुट गये है।

इस संबंध में जब निगोहा थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने चोरी की घटनाओ के खुलासे के लिये पुलिस की कई टीमें लगाये जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

निगोहा क्षेत्र में अब तक हुयी चोरी की घटनाओ पर एक नजर

1-8 फरवरी 2021- गौतमखेड़ा में प्रधान के भाई प्रदीप सिहं के घर से बैखोफ चोरो ने परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख के जेवरात उड़ाये।

2- 2 फरवरी 2021- दयालपुर गांव में पुलिस पिकेट से चंद कदम पर अधिवक्ता शुभम मिश्र के घर से 77 हजार की नगदी व दो लाख कीमत के जेवरात चोरी।

3- 2 फरवरी- दयालपुर में ही सगे भाईयों लाल मोहम्मद व इस्लाम मोहम्मद के घर से 15 हजार की नगदी व डेढ लाख के जेवरात चोरी।

4-7 जनवरी 2021-  पुरहिया गांव में किसान आशीष त्रिवेदी के घर से 22 हजार की नगदी व ढाई लाख के जेवरात चोरी।

5- 28 अक्टूबर 2020-शेरपुर लवल गांव में पकंज सिहं के घर से 25 हजार रुपए की नगदी व जेवरात चोरी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

स्विटजरलैंड के राजदूत ने की सीएम योगी से की शिष्टाचार मुलाकात

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
missing

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

RRB NTPC

रेलवे बोर्ड ने रद्द की NTPC और Group D की परीक्षाएं, जानें वजह

26/01/2022
FIR

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026

JioPhone Next करेगा धमाकेदार एंट्री, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर

25/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version