• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Independence Day: 74वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को आई बच्चों की याद

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
independence day

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराया। ध्वाजरोहरण के बाद जब पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करना शुरू किया तो सबसे पहले उन्हें छोटे-छोटे बच्चों की याद आ गई, जो हर साल उनके सामने कतार में बैठे होते थे। बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से ये बच्चे शामिल नहीं हो पाए हैं और पूरे कार्यक्रम में सीमित मेहमानों को ही बुलाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘आजादी के इस पावन पर्व की सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। आज छोटे-छोटे बालक मेरे सामने नजर नहीं आ रहे हैं। भारत के उज्ज्वल भविष्य को कोरोना ने रोका हुआ है।’

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पड़ोसी देश के बारे में कही यह बड़ी बात  

लाल किले पर पीएम ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, उन्होंने सबसे पहले बच्चों को याद किया और कहा- ‘आज बच्चे नहीं आ पाए।’ उनकी बात से साफ जाहिर हो रहा था कि वह बच्चों को कितना मिस कर रहे थे। दरअसल, हर साल बड़ी संख्या में बच्चे लाल किले पर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चे तिरंगे परिधान में देश की युवा पीढ़ी की झलक दिखाते हैं। हर साल पीएम इन बच्चों से खास जोश के साथ मिलते भी हैं। इस साल कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात को देखते हुए आम जनता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई है। सामाजिक दूरी के नियम के साथ आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

इस वर्ष कोविड-19 महामारी की छाया स्पष्ट रूप से दिखाई दी जहां सभी कुर्सियों पर मास्क, सैनिटाइजर, एक जोड़ा दस्ताने युक्त एक किट रखा गया था तथा कुर्सियों को इस प्रकार से रखा गया था कि सामाजिक दूरी के मानकों का पालन हो सके।

लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर साल काफी भीड़ रहती थी और अलग-अलग आयु वर्ग के लोग काफी उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे लेकिन इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण निर्धारित सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इसके आकार को घटा दिया गया।

बिलासपुर की सीमा पर महिलाओं और बच्चों के साथ गुफा में रह रहे आठ परिवार

समारोह में मुख्य प्रवेश द्वार पर सीमित संख्या में आमंत्रित अतिथियों की व्यक्तिगत सुरक्षा किट (पीपीई) पहने सुरक्षा कर्मियों द्वारा थर्मल स्कैनिंग की गई। वहीं, सुरक्षा द्वारों के पास हैंड्स फ्री सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी।

Tags: 74th independence day speech74वां स्वतंत्रता दिवसIndependence DayIndependence day 2020independence day imagesindependence day speechindependence day speech in hindiPm modi speech childrenपीएम मोदी का 74वां स्वतंत्रता दिवस भाषणपीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस भाषण 2020
Previous Post

सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कोटी-कोटी वंदन : हर्षवर्धन

Next Post

राष्ट्र निर्माण में श्रमिक, किसान, महिलाएं, युवा योगदान के लिए तैयार : मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
पीएम मोदी

राष्ट्र निर्माण में श्रमिक, किसान, महिलाएं, युवा योगदान के लिए तैयार : मोदी

यह भी पढ़ें

अजय माकन

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, क्या नोटबंदी से काला धन और भ्रष्टाचार कम हुआ?

08/11/2020
murder

प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने की बहन की हत्या

27/11/2022
BSF

BSF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version