• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने पर्थ में लिया बदला! ऑस्ट्रेलिया की 295 रनों से रौंदा; 136 साल का रिकॉर्ड टूटा

Writer D by Writer D
25/11/2024
in Main Slider, खेल
0
India beat Australia by 295 runs

India beat Australia by 295 runs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार की कहानी लिख दी गई है। टीम इंडिया (India) ने सबकी उम्मीदों से परे जाते हुए पर्थ में ये कमाल किया है। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही भारत ने सूद समेत अपना बदला भी ले लिया। पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया जो कि विदेश में उसकी सबसे बड़ी जीत है । पर्थ में 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा था, जिसे जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत (India)ने पर्थ में लिया बदला!

भारत (India)ने पर्थ टेस्ट जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन जैसा कि उम्मीद थी वो इस रनों के पहाड़ को चढ़ने में नाकाम रहे। इसमें भारत की तेज गेंदबाजी की भूमिका निर्णायक रही। कप्तान बुमराह की अगुवाई में भारत के पेस अटैक ने दोनों ही पारियों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की नाक में दम करके रख दिया। जिसका असर ये हुआ कि पर्थ में भारत को बड़ी जीत तो मिली ही। साथ ही उसका बदला भी पूरा हो गया।

2018 में हारे, 2024 में दोगुने अंतर से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच ऑप्टस स्टेडियम पर पिछला मैच साल 2018 में खेला गया था, जो कि इस मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उस टेस्ट मैच में 146 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

6 साल बाद पर्थ के उसी ऑप्टस स्टेडियम भारत और ऑस्ट्रेलिया फिर से आमने-सामने थे। इस बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली टक्कर में खुद को मिली हार के करीब दोगुने अंतर से हराया और सूद के साथ हिसाब बराबर किया।

पर्थ टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत (India) की पहली पारी 150 रन से आगे नहीं बढ़ी। जवाब में बुमराह ने भी 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 104 रन पर ही लुढ़का दिया। इस तरह पहली पारी में भारत को 46 रन की बढ़त मिली। उसके बाद दूसरी पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतकों के दम पर 6 विकेट पर 487 रन बनाए और पारी घोषित की। यशस्वी ने 161 रन बनाए जबकि विराट 100 रन बनाकर नाबाद रहे।

136 साल का रिकॉर्ड टूटा, ऑस्ट्रेलिया हारा

अब ऑस्ट्रेलिया के सामने पर्थ टेस्ट में 534 रन का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने टॉप के अपने 4 विकेट सिर्फ 29 रन पर गंवा दिए। नतीजा ये हुआ कि इससे 136 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टॉप के 4 बल्लेबाज साल 1888 में मैनचेस्टर में खेले टेस्ट में 38 रन पर आउट हुए थे।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 89 रन ट्रेविस हेड ने बनाए। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 47 रन की पारी खेली। मगर ये उस पहाड़ जैसे स्कोर की चढ़ाई करने के लिए काफी नहीं रहे जो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने सेट किए थे।

Tags: cricket newsInd vs Ausind vs aus perth testsports news
Previous Post

शहीद सैनिक की पत्नी से रेप, भतीजे ने अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे 39 लाख

Next Post

दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के लिए किया बड़ा ऐलान, 24 घंटे में ही आ गए इतने आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

24/08/2026
CM Dhami
Main Slider

500 साल पुरानी हिलजात्रा को मिला संरक्षण का भरोसा, जाखनी के बाबा गंगनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

24/08/2026
Thailand's Ambassador met CM Yogi.
Main Slider

थाईलैंड की राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

24/08/2026
The ‘Sashakt Bahna Utsav’ will now begin 15 days before Raksha Bandhan.
Main Slider

अब रक्षाबंधन से 15 दिन पहले शुरू होगा ‘सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े भर मिलेंगे बाजार के अवसर

24/08/2026
Next Post
Delhi Government

दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के लिए किया बड़ा ऐलान, 24 घंटे में ही आ गए इतने आवेदन

यह भी पढ़ें

Suicide

ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के बेटे ने की आत्महत्या

29/06/2023
Plantation

जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे जरूरी

16/05/2024
PM Modi

सांसद ही नहीं, तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर भेजने के लिए भी तैयार है काशी

31/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version