• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीलंका को शिकस्त देकर 8वीं बार एशिया कप विजेता बना भारत

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय अंडर-19 टीम एशिया कप चैम्पियन बन गई है। उसने शुक्रवार को दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को डीएलएस मेथड के तहत 9 विकेट से मात दी। इसके साथ ही जूनियर टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार अंडर-19 एशिया कप पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की और फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाई।

फाइनल मुकाबले की पहली पारी में बारिश ने खलल डाला और मैच को 50 ओवरों से घटाकर 38 ओवरों तक सीमित करना पड़ा। बारिश आने तक श्रीलंकाई पारी के 32 ओवर पूर हो चुके थे और ब्रेक के बाद उन्हें सिर्फ 6 ओवर खेलने के लिए मिले। हालांकि भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे और निर्धारित 38 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 106 रन बना पाए। 32वें ओवर तक श्रीलंका ने 7 विकेट गंवा दिए थे।

भारतीय टीम के लिए स्पिनर विकी ओस्टवाल और कौशल तांबे ने कुल 5 विकेट लिए। डकवर्थ लूईस नियम के अनुसार भारतीय टीम को 38 ओवरों में 102 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय पारी की भी शुरुआत खराब रही और पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर ही गिर गया था। हरनूर सिंह सिर्फ 5 रन बनाकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यसिरु रोड्रिगो का शिकार बने। इसके बाद ओपनर अंगकृष रघुवंशी (56) और शेक रशीद (31) ने 96 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को 8वीं बार एशिया कप का विजेता बना दिया।

सौरव गांगुली को हॉस्पिटल से मिला डिस्चार्ज, घर में रहेंगे आइसोलेट

1989 से लेकर अब तक 9 बार अंडर-19 एशिया कप खेला गया है, जिसमें से 8 बार भारत ने खिताब अपने नाम किया है। 2017 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराते हुए एशिया कप जीता था। 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला टाई होने की वजह से ट्रॉफी शेयर की गई थी।

एशिया कप विजेता अब तक

1989: भारत

2003: भारत

2012: भारत और पाकिस्तान (शेयर)

2013: भारत

2016: भारत

2017: अफगानिस्तान

2018: भारत

2019: भारत

2021: भारत

भारतीय टीम के लिए अंडर-19 विश्व कप से पहले एशिया कप जीतना टीम का बड़े टूर्नामेंट के लिए हौसला बढ़ाने जैसा होगा। 14 जनवरी से वेस्टइंडीज में अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत होगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप B में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ शामिल है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका से गुयाना में, दूसरा मुकाबला 19 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ त्रिनिडाड एंड टोबैगो और तीसरा ग्रुप मुकाबला  22 जनवरी को युगांडा के खिलाफ त्रिनिडाड एंड टोबैगो  में ही खेला जाएगा।

Tags: asia cupcricket newssports news
Previous Post

सीएम योगी ने किया राम प्रकाश गुप्ता चिकित्सालय का निरीक्षण

Next Post

बन रहा रामलला का मंदिर, कोई रोक सके तो रोक लो : शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhand Jyot
Main Slider

नवरात्र में जला रहे है अखंड ज्योत, तो पहले जान लें ये खास नियम

24/09/2025
Mohanlal
Main Slider

दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए एक्टर मोहनलाल, मिला स्टैंडिंग ओवेशन

23/09/2025
Dickie Bird
Main Slider

फेमस अंपायर डिकी बर्ड का निधन, टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत का बने थे गवाह

23/09/2025
Sheikh Abdul Aziz
Main Slider

सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ़्ती शेख अब्दुल अजीज का निधन, 26 साल से संभाल रहे थे जिम्मेदारी

23/09/2025
Vicky Kusahal-Katrina Kaif
Main Slider

बधाई हो! मम्मी बनने वाली है कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने खास अंदाज में दी गुड न्यूज़

23/09/2025
Next Post

बन रहा रामलला का मंदिर, कोई रोक सके तो रोक लो : शाह

यह भी पढ़ें

CM Yogi

स्वच्छ, दिव्य-भव्य कुंभ के साथ होंगे डिजिटल कुंभ के दर्शनः योगी

26/11/2024
cm trivendra

सीएम त्रिवेंद्र ने हेडाखान शिव मंदिर के किए दर्शन, समृद्धि और खुशहाली की करी कामना

28/02/2021
Rahul Gandhi

‘ट्रंप का फोन आया और सरेंडर कर दिया…’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

03/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version