• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका..

Desk by Desk
02/07/2021
in Main Slider, खेल
0
India got a big setback before the series against England.

India got a big setback before the series against England.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। गिल पहले टेस्ट से तो बाहर हुए ही हैं, साथ ही उनका सीरीज के बाकी मैचों में भी खेलना तय नहीं लग रहा है और ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि वह गिल के स्थान पर किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल ​करेंगे। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने मयंक अग्रवाल के नाम की सिफारिश की है। गिल से चोटिल होने से लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल के लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुल गए हैं। लेकिन देखा जाए तो मयंक ने टॉप ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने दो डबल सेंचुरी किए हैं, जबकि राहुल ने 2019 के मध्य से लेकर अब तक टीम इंडि​या के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में जाफर ने टीम मैनेजमेंट को अग्रवाल के साथ जाने का सुझाव दिया है।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए जाफर ने कहा, ‘ मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल के लिए ये यह एक बहुत बड़ा मौका होगा, जिसमें मयंक मेरी पहली पसंद होंगे। उनका अब तक का करियर काफी शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया में दो खराब मैचों के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था, लेकिन मुझे यकीन है कि वो इस मौके के लिए तैयार होंगे। पांच टेस्ट मैचों की ये टेस्ट सीरीज काफी लंबी है, जो एक क्रिकेटर के करियर को बना या बिगाड़ सकती है। मुझे लगता है कि अगर राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका नहीं मिलता है तो वह मध्यक्रम में कहीं फिट हो सकते हैं।’

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में वहाब रियाज को नहीं मिली जगह

जाफर ने युवा खिलाड़ी गिल के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ ये भारत के साथ-साथ शुभमन गिल के लिए भी एक बड़ा झटका होगा क्योंकि एक युवा खिलाड़ी के रूप में, आप इस तरह की सीरीज के लिए अपने लिए नाम बनाने को लेकर उत्साहित रहते हैं। ये देखते हुए कि हम एक खिलाड़ी को विदेशी दौरे पर किए उसके प्रदर्शन से आंकते हैं। पहले कुछ मैचों से बाहर रहना उनके लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। भारत के लिए य​ह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीरीज है क्योंकि हमने 2007-08 के बाद से इंग्लैंड में अब तक कोई भी सीरीज नहीं जीती है। हालांकि काफी करीब पहुंचे जरूर हैं।’

 

Tags: 24ghante online.comcricketEnglandhindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsSports
Previous Post

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में वहाब रियाज को नहीं मिली जगह

Next Post

दरभंगा ब्लास्ट: NIA के हत्थे चढ़े दो और आरोपी, मिली पांच दिन की रिमांड

Desk

Desk

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post

दरभंगा ब्लास्ट: NIA के हत्थे चढ़े दो और आरोपी, मिली पांच दिन की रिमांड

यह भी पढ़ें

CM Dhami

डीजीपी ने मुख्यमंत्री धामी को तीन नए कानूनों की बताई विशेषताएं

29/06/2024
Holika Dahan

होलिका दहन को लेकर क्या है मान्यता, जानिये शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

28/03/2021
लूट के बाद व्यापारी को जिंदा जलाया

व्यापारी से 11 लाख रूपए लूटे फिर कार समेत जिंदा जला दिया, जांच में जुटी पुलिस

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version