• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी दुनियाभर के देशों के लिए नायक और संकट के साथी बनकर उभरे हैं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  की छह दिवसीय विदेश यात्रा को अबतक की सबसे सफल विदेश यात्राओं में से एक बताया है। उन्होंने विदेशों में पीएम मोदी को मिले सम्मान को भारत के बढ़ते प्रभाव और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का परिणाम बताया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को एक नई ऊंचाई पर चढ़ते हुए देख हर भारतवासी गौरवान्वित है। पापुआ न्यू गिनी में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि किसी स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र का प्रधानमंत्री दूसरे देश के प्रधानमंत्री का पैर छूकर के अभिवादन और अभिनंदन करे। पूरा देश इस दृश्य से न सिर्फ अभिभूत है बल्कि भावुक भी है।

विश्व में भारत का दबदबा बढ़ा है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी के साथ ही फिजी में पीएम (PM Modi)  को सम्मान प्राप्त हुआ है। और तो और ऑस्टेलिया के पीएम द्वारा पीएम मोदी के लिए ‘मोदी इज द बॉस’ शब्द का प्रयाग किया गया। ये प्रमाण है कि विश्व में भारत का दबदबा बढ़ा है। दुनिया में विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच पीएम मोदी को नायक के रूप में देखा जा रहा है। यही नहीं विकसित देश भी संकट के साथी के रूप में पीएम मोदी को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

पूरा भारत पीएम मोदी (PM Modi)  की लोकप्रियता से गौरवान्वित

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने बताया कि पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा पीएम मोदी के प्रति जो सम्मान प्रगट किया गया और पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेने की इच्छा व्यक्त की गई, ये पीएम मोदी की लोकप्रियता, कड़ी महेनत, राष्ट्र प्रति समर्पण और नेशन फर्स्ट के संकल्प के प्रति दुनिया के द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है।

सीएम ने मां शाकुम्भरी विवि के निर्माण कार्य का लिया जायजा, शिव गोरखनाथ मंदिर में किया हवन

दुनिया के अंदर भारत का लोकतंत्र पुष्ट और लोकप्रिय होता दिख रहा है। पूरा भारत पीएम मोदी की लोकप्रियता से गौरवान्वित है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष अपने नकारात्मक बयान के कारण भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने पर उतारू है।

विपक्ष के कुत्सित प्रयास का मुंहतोड़ जवाब देगी जनता

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि न्यू पार्लियामेंट के उद्घाटन को लेकर कुछ विपक्षी दलों की घोषणा लोकतंत्र को कमजोर करने और भारत की गरिमा और गौरव को कम करने का कुत्सित प्रयास है। प्रत्येक भारतवासी जो एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ जुड़कर काम कर रहा है वो विपक्ष के इस कुत्सित प्रयास का मुंहतोड़ जवाब समय आने पर जरूर देगा।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

गर्व से गौरव की अनुभूति के बीच रामगढ़ताल की लहरों पर खिलाड़ियों ने किया पूर्वाभ्यास

Next Post

भारत की नई ऊर्जा का प्रतिबिंब हैं गेम्स में आए खिलाड़ीः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
cm yogi

भारत की नई ऊर्जा का प्रतिबिंब हैं गेम्स में आए खिलाड़ीः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Nails

नाखूनों की बढ़ जाएगी खूबसूरती, अपनाएं ये उपाय

24/12/2025
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
GOVINDA

नीलम से रिश्ता मां के दबाव में आकर गोविंदा ने तोड़ा था

03/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version