• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत बोला- कुलभूषण जाधव से बिना शर्त मिलने दिया जाए

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव से मिलने के लिए बिना शर्त अनुमति देने के लिए कहा है। सूत्रों ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी है। इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव ने सजा की समीक्षा याचिका दायर करने से इनकार कर दिया था।

भारत ने पिछले गुरुवार को कहा था कि कुलभूषण जाधव से संबंधित मामले में सभी कानूनी विकल्पों का आकलन कर रहा ह। आपको बता दें कि पाकिस्तान की अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हमने इस मुद्दे को उठाया था कि कैसे पाकिस्तान का दावा (कुलभूषण जाधव ने पुनर्विचार याचिका शुरू करने से इनकार कर दिया) एक नापाक खेल है, जो पिछले चार वर्षों से जारी है। हम अपने कानूनी विकल्पों का आकलन कर रहे हैं और हम अपने भारतीय के जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, हालत नाजुक

भारत ने पाकिस्तान के उन दावों को भी खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि जाधव ने अपनी सजा के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (IHC) में अपील दायर करने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के निर्णय के कार्यान्वयन के लिए अपने अधिकारों को वापस लेने के लिए इस्लामाबाद द्वारा भारतीय नागरिक के साथ ज़बरदस्ती की गई थी।

भारत ने कुलभूषण जाधव से बिना किसी रुकावट मिलने देने की मांग की है, ताकि अध्यादेश के तहत उनसे पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा दी गई सजा की हाईकोर्ट में समीक्षा पर चर्चा की जा सके।

कुलभूषण जाधव को कथित तौर पर 3 मार्च, 2016 को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर ईरान से पाकिस्तान में प्रवेश किया था, जैसा कि पाकिस्तान द्वारा दावा किया गया जाता है। जाधव की जासूसी और अन्य गतिविधियों में शामिल होने के पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने खारिज कर दिया और कहा कि उसे चाबहार के ईरानी बंदरगाह से अपहरण कर लिया गया था, जहां वह एक व्यवसाय चला रहा था।

श्रीवास्तव ने कहा कि 2017 के बाद से, जब पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने एक मुकदमे की सुनवाई की तो पाकिस्तान ने भारत को मामले में एफआईआर, सबूत, अदालत के आदेश आदि सहित किसी भी संबंधित दस्तावेज को सौंपने से इनकार कर दिया।

Tags: hindi newsIndiaindia pakistanInternational court of justicekulbhushan jadhavnews in hindiPakistanअंतर्राष्ट्रीय न्यायालयकुलभूषण जाधवपाकिस्तानभारतभारत-पाकिस्तान
Previous Post

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर पुनः हुए कोविड-19 पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Next Post

जैविक खेती से उगाया धनिये का सबसे बड़ा पौधा, गिनीज वर्ल्ड में किया नाम दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post

जैविक खेती से उगाया धनिये का सबसे बड़ा पौधा, गिनीज वर्ल्ड में किया नाम दर्ज

यह भी पढ़ें

CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना

03/01/2025
weekly market

कल से गुलजार हो जाएंगे साप्ताहिक बाजार, करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

08/08/2021
ममता बनर्जी

सांसदों के निलंबन पर ममता बनर्जी बोलीं – संसद से सड़क तक सरकार का करेंगे विरोध

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version