• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश भर 400 सीटों पर भाजपा को हरायेगा ‘इंडिया’: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
08/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया कि इंडिया समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में देश में 400 सीटों पर हराएगा।

प्रयागराज में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हटाना होगा। भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के सामने संकट पैदा किया है। भाजपा ने जनता से झूठा वादा किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती गयी लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिला।

नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में हर प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। भाजपा की नीयत नौजवानों को नौकरी देने की नहीं है। छात्र-नौजवान दिन रात मेहनत कर पढ़ाई करते हैं। परीक्षाओं के पेपर देते हैं तो पता चलता है कि लीक हो गया।

प्रयागराज में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-नौजवान जानते हैं कि नौकरी के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ता है। हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ। आरओ और एआरओ परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इसके पहले कई प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है। इस सरकार में हर पेपर लीक हो रहा है। भाजपा सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है, जिससे नौकरी न देना पड़े। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा नौजवानों को नौकरी पाना है तो भाजपा सरकार को हटाना होगा। भाजपा सरकार के रहते युवाओं को नौकरी रोजगार नहीं मिलेगा। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। भाजपा समाज में नफरत फैला रही है। भाजपा सरकार में देश की सीमाएं असुरक्षित हैं।

उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बांड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी इलेक्टोरल बांड की सूची नहीं दी जा रही है। आखिर यह सब क्यों छिपाया जा रहा है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार बैठी है।

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024Lucknow Newsup news
Previous Post

माता-पिता का हत्यारा अधिवक्ता बेटा अरेस्ट, भेजा गया जेल

Next Post

मुख्यमंत्री साय 10 को करेंगे हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय 10 को करेंगे हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

CM Yogi visited Shri Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav.

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

06/11/2025
CM Dhami inaugurated Sardar Patel Bhavan

सीएम धामी ने किया सरदार पटेल भवन का लोकार्पण

20/06/2023
car crushed

अंबाजी के दर्शन को जा रहे है श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, सात की मौत

02/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version