• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सात्विक-चिराक ने रचा इतिहास, 58 साल बाद बैडमिंटन में भारत ने जीता गोल्ड

Writer D by Writer D
01/05/2023
in Main Slider, खेल
0
Asian Badminton Championship

Asian Badminton Championship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 58 साल का इंतजार खत्म करते हुए एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप (Asian Badminton Championship) में भारत को पुरुष युगल में गोल्ड मेडल दिलाया. वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2022 कांस्य पदक विजेता जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया के ओंग यू सिन और तियो ई यि को 16-21, 21-17, 21-19 से हराया.

इससे पहले इस चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण सिर्फ दिनेश खन्ना ने जीता था, जब उन्होंने 1965 में लखनऊ में थाईलैंड के सांगोब रत्तनुसोर्न को पुरुष एकल फाइनल में हराया था.

इससे पहले 1971 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था

इससे पहले इस चैम्पियनशिप (Asian Badminton Championship) में भारतीय पुरुष युगल टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कांस्य पदक रहा है, जो 1971 में दीपू घोष और रमन घोष ने जीता था. बासेल में स्विस ओपन सुपर 300 खिताब जीतने वाले सात्विक और चिराग ने पहला गेम गंवाने के बावजूद जुझारूपन नहीं छोड़ा और दूसरे गेम में 7-13 से तथा तीसरे गेम में 11-15 से पिछड़ने के बाद वापसी की.

इस जोड़ी का यह सत्र का दूसरा खिताब है. उन्होंने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेल और बीडब्ल्यूएफ टूर पर पांच करियर खिताब जीते थे. चिराग ने कहा, ‘मैं सातवें आसमान पर हूं. मैंने और सात्विक ने इस पदक के लिए काफी मेहनत की थी. मुझे खुशी है कि हमने खिताब जीता. मैं सभी को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने हमारी हौसलाअफजाई की.’

मुझे सांप कहलाना स्वीकार है क्योंकि यह भगवान शिव का श्रृंगार है: पीएम मोदी

सात्विक ने कहा, ‘पहली बार यह टूर्नामेंट जीतकर अच्छा लग रहा है. मुझे यकीन है कि भविष्य में और खिताब जीतेंगे. भारत का परचम लहराने के लिए मेहनत करते रहेंगे.’

Tags: Asian Badminton Championship
Previous Post

मुझे सांप कहलाना स्वीकार है क्योंकि यह भगवान शिव का श्रृंगार है: पीएम मोदी

Next Post

एलाइंस बिल्डर की 89 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, प्रशासक नियुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Bird hits plane before landing in Lucknow
Main Slider

लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 163 यात्री थे सवार; टला बड़ा हादसा

11/07/2026
Next Post
property seized

एलाइंस बिल्डर की 89 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, प्रशासक नियुक्त

यह भी पढ़ें

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए आज का रेट

29/08/2020
Sonali Phogat

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन

23/08/2022
cm yogi

सीएम योगी ने मेरठ ,लखनऊ पर विशेष घ्यान देने के दिये निर्देश

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version