• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूर्य के तूफानी शतक ने श्रीलंका को रौंदा, भारत ने जीती सीरीज

Writer D by Writer D
07/01/2023
in खेल
0
T20

India won the T20 series

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजकोट। भारत ने 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (112 नाबाद) के तूफानी शतक के दम पर श्रीलंका को तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को 91 रन से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली।

भारत ने निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका के सामने 229 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में श्रीलंका 137 रन पर ढेर हो गयी।

सूर्यकुमार ने अपने T20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 112 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों की विस्फोटक पारी में सात चौके और नौ गगनचुंबी छक्के जड़े। वह 45 गेंदों में सैकड़े तक पहुंचकर रोहित शर्मा (35) के बाद भारत के लिये इस प्रारूप में दूसरा सबसे तेज़ शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गये।

श्रीलंका के लिये लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान दसुन शनाका और कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 23 रन बनाये। भारत के लिये अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिये। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युज़वेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिये, जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

भारत ने इस जीत के साथ श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 शृंखला में 2-1 से हरा दिया। दोनों टीमें अब 10 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला में आमने-सामने होंगी।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाल लिया और पावरप्ले में 49 रन जोड़े। त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 35 रन बनाये जबकि उन्हें चमिका करुणारत्ने ने आउट किया।

चेतन शर्मा फिर बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, BCCI ने किया ऐलान

सूर्यकुमार जब विकेट पर आये तब भारत का स्कोर 5.5 ओवर में 52/2 था। उन्होंने अपने अंदाज में पारी की रफ्तार बदलते हुए गिल के साथ तीसरे विकेट के लिये 53 गेंदों पर 111 रन की शतकीय साझेदारी की। गिल ने 36 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 46 रन बनाये, हालांकि उनके हाथ खोलते ही वानिंदू हसरंगा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

इसके बाद श्रीलंका ने कप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा को भी चार-चार रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया, लेकिन सूर्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा किया। वह रोहित शर्मा (चार शतक) के बाद खेल के सबसे प्रारूप में भारत के लिये सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। अक्षर पटेल ने अंत में सूर्यकुमार का साथ देते हुए नौ गेंदों पर 21 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में 228 रन बनाये।

श्रीलंका के लिये दिलशान मदुशंका सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने चार ओवर में दो विकेट लेकर 55 रन दिये। चमिका करुणारत्ने ने चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि कसुन रजिता और हसरंगा को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।

श्रीलंका ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण उन्होंने गति खो दी। मेंडिस ने तीसरे ओवर में पांड्या को दो छक्के जड़े, जबकि चौथे ओवर में चौके के साथ शिवम मावी का स्वागत किया। अक्षर ने पांचवें ओवर में मेंडिस को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई, जबकि अगले दो ओवरों में पथुम निसंका (15) और अविष्का फर्नांडो के आउट होने से श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गयी।

चरिता असलंका और धनन्जय डी सिल्वा ने चौथे विकेट के लिये 33 रन जोड़े, हालांकि यह श्रीलंकाई पारी की आखिरी महत्वपूर्ण साझेदारी थी। असलंका ने 14 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर 19 रन बनाये जबकि धनन्जय ने 14 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की सहायता से 22 रन बनाये। दोनों बल्लेबाजों का विकेट चहल ने लिया।

इसके अलावा शनाका ने भी 17 गेंदों पर दो छक्कों की सहायता से 23 रन बनाये, हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण मेहमान टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गयी।

पांड्या ने भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए चार ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि अर्शदीप ने 2.4 ओवर में 20 रन देकर तीन सफलताएं हासिल कीं। उमरान ने अपने तीन ओवरों में 31 रन देकर दो विकेट चटकाये जबकि चहल ने तीन ओवरों में 30 रन देकर दो ही विकेट लिये।

Tags: cricket newsCricket News in Hindisports newssports news in hindiT20 Seriesteam india
Previous Post

हीरा बेन की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Next Post

मां की हत्या करने वाले तीन बेटों को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

28/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
Next Post
Life Imprisonment

मां की हत्या करने वाले तीन बेटों को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

bones

30 की उम्र के बाद के ये संकेत इशारा कर रहे हैं कि आपकी हड्डियां हो रही हैं कमजोर

10/09/2021
Firing

ट्रिपल मर्डर से दहला ये राज्य, छेड़छाड़ विवाद में पिता, बेटे और मां को उतारा मौत के घाट

25/10/2022
Maha Kumbh 2025

10 दिसंबर तक बनकर तैयार होगा फाफामऊ में गंगा पर अस्थाई स्टील ब्रिज

10/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version