• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा को रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, एसएसपी ने किया निलंबित

Writer D by Writer D
27/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जयंतीपुर पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को कहा कि छेड़छाड़ पीड़िता का दारोगा पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप है। पीड़िता ने साक्ष्य भी उपलब्ध कराया। जांच में महिला के आरोप सही मिले। सीओ कटघर की जांच रिपोर्ट के आधार पर दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपित दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया।

मझोला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 26 सितंबर 2020 को उसने अपने ही मुहल्ले के रहने वाले वाशिद अली के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा मझोला थाने में दर्ज कराया था।

ट्रेन से कट कर एक ही परिवार की तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

मुकदमे की विवेचना जयंतीपुर पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा नरेंद्र सिंह को सौंपी गई। महिला का कहना है कि तीन माह के भीतर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की बजाय विवेचक टालमटोल करने लगा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मन माफिक विवेचना के एवज में दारोगा नरेंद्र सिंह ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं पीड़िता ने साक्ष्य के रूप में दारोगा की एक आडियो क्लिप भी पेश की। महिला के दावे व ठोस साक्ष्य के आधार पर प्रकरण की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कटघर मनीष कुमार द्वारा की गई। जांच में आरोपित दारोगा नरेंद्र सिंह द्वारा पीड़िता से धनउगाही की कोशिश करने के सुबूत मिलने के आधार पर उसके खिलाफ मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री पर STF का छापा, भारी मात्रा में सुगंधित सुपारी जब्त

मझोला थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा लिखे जाने के तत्काल बाद आरोपित दारोगा को एस एस पी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी दे दिया।

Tags: crime newsup news
Previous Post

ट्रेन से कट कर एक ही परिवार की तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

Next Post

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post
accident

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

priyanka gandhi

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, उम्मीदवारों के नाम पर करेंगी चिंतन

09/09/2021
CM Yogi

गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

28/07/2026
Dengue

डेंगू की चपेट में आए दरोगा समेत चार लोगों की मौत

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version