• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी

Writer D by Writer D
09/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) में शराब पीने वाले और मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। डीजीपी मुख्यालय ने सभी कमिश्नरेट और रेंज से प्रयागराज भेजे जाने वाले पुलिस बल के संबंध में इसका विशेष ध्यान देने को कहा है।

साथ ही कहा है कि, उनकी सत्यनिष्ठा, छवि, आम शोहरत और चाल-चलन अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की आयु सीमा को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया है।

डीजीपी मुख्यालय में एडीजी स्थापना संजय सिंघल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक महाकुंभ भेजे जाने वाले आरक्षियों की उम्र सामान्यत: 40 वर्ष होनी चाहिए। इसी तरह मुख्य आरक्षी 50 वर्ष से अधिक और उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक 55 वर्ष से अधिक उम्र के नहीं होने चाहिए।

ऐसे किसी भी पुलिसकर्मी को महाकुंभ में ड्यूटी के लिए नहीं भेजा जाएगा, जो प्रयागराज का मूल निवासी है। साथ ही, वह शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ, चैतन्य और व्यवहार कुशल होना चाहिए।

महाकुंभ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को नया स्वरूप दे रही है योगी सरकार

उन्होंने पहले चरण में पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए 10 अक्तूबर, दूसरे चरण के लिए 10 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 10 दिसंबर तक नाम भेजने का निर्देश दिया है। इसके अलावा लिपिक संवर्ग और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भी तैनाती के लिए नाम भेजने को कहा है।

15 पीपीएस अफसर किए संबद्ध

इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय ने महाकुंभ के लिए 15 पीपीएस अफसरों को एसपी कुंभमेला क्षेत्र के साथ संबद्ध किया है। जिसमें तीन एएसपी दिनेश कुमार द्विवेदी, विशाल यादव और दुर्गा प्रसाद तिवारी शामिल हैं।

इसी तरह 12 डिप्टी एसपी भेजे गए हैं, जिनमें विनोद कुमार, प्रकाश राम आर्य, अभिषेक यादव, हर्ष कुमार शर्मा, राजकुमार सिंह यादव, रंजीत यादव, रजनीश कुमार यादव, महिपाल सिंह, विनोद कुमार दुबे, विजय प्रताप यादव-2, पवन कुमार-2, विजय सिंह यादव शामिल हैं। इन सभी को आगामी 15 अक्तूबर तक प्रयागराज जाने का आदेश दिया गया है।

Tags: Lucknow Newsmaha kumbhMaha Kumbh 2025up news
Previous Post

‘… लेकिन केंद्र से लड़ना हमारी मजबूरी नहीं है’, मोदी सरकार से तालमेल पर बोले उमर अब्दुल्ला

Next Post

MPC के फैसलों के बाद झूमा शेयर बाजार; सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
Next Post
Share Market

MPC के फैसलों के बाद झूमा शेयर बाजार; सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग

यह भी पढ़ें

अपनी 10 साल तक की लाड़ली, सुनहरे भविष्य के लिए उसे दें SSY गिफ्ट!

06/01/2022
Stomach Disorder

प्राणायाम और योगासन से तनाव होगा दूर और बीमारियां भी होंगी दूर

12/06/2021

प्रयागराज : दिव्यांग किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version