• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस के हत्थे चढ़ा एटीएम चोरों का अन्तरजनपदीय गिरोह

Writer D by Writer D
10/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रतापगढ़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण अभियान को लेकर स्थानीय कोतवाली पुलिस को तीन शातिर एटीएम चोरों को गिरफ्तार करने मे बड़ी कामयाबी हासिल की है।

गिरफ्तार शातिर बदमाशों के पास से पुलिस ने आर्थिक क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त की जाने वाली कार समेत डेढ़ दर्जन एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन आदि की बरामदगी भी की है। दबोचे गये शातिर बदमाशों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरूवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्षेत्राधिकारी रामसूरत सोनकर व कोतवाल लालगंज कमलेश पाल द्वारा गुरूवार सुबह छह बजे हमराहियों के साथ की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान नगर क्षेत्र के संगम तिराहा से तीन शातिर एटीएम चोरों भूपेन्द्र सिंह उर्फ आशीष सिंह पुत्र स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह निवासी पूरे पाण्डेय पतुलकी थाना जेठवारा तथा इसी गांव के जीतेन्द्र बहादुर यादव उर्फ बब्लू यादव पुत्र पृथ्वीपाल यादव व थाना जेठवारा के ही काछा पूरे बोधराम निवासी उमेश यादव पुत्र हरिकेश यादव को हिरासत में लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से विभिन्न आपराधिक घटनाओं में प्रयोग में लायी जाने वाली स्विफ्ट कार के साथ ही डेढ़ दर्जन विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, एक स्वाइप मशीन, लैपटॉप, डाटा केबल, फर्जी नंबर प्लेट एवं चौदह हजार पांच सौ बीस रूपये की नकदी बरामद हुई है।

गुरूवार को कोतवाली परिसर में मीडिया को जानकारी देते हुए सीओ रामसूरत ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी भूपेन्द्र उर्फ आशीष सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट, जानलेवा हमले के प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट आदि के जेठवारा थाने में तथा लखनऊ व लालगंज में मुकदमें दर्ज हैं। वहीं आरोपी उमेश यादव के खिलाफ भी विभिन्न आपराधिक धाराओं में जेठवारा लखनऊ व लालगंज थानों मे मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के अन्य साथियों के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newspratapgarh newsup news
Previous Post

मार्ग दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

Next Post

दिल्ली के चार लुटेरे गिरफ्तार, 2.70 लाख कैश बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
arrested

दिल्ली के चार लुटेरे गिरफ्तार, 2.70 लाख कैश बरामद

यह भी पढ़ें

chandra shekhar upadhyay

समर अभी शेष है….

22/07/2021
Deputy CM Keshav Prasad Maurya

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में लगाया जनता दर्शन

28/07/2021
taliban

तालिबान ने तैयार किया नई सरकार का ब्लू प्रिंट, जानिए कौन करेगा देश का नेतृत्व

03/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version