• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

200 प्रजाति के पक्षियों का महाकुम्भ देखिए, फोटो खींचिए, 21 लाख तक के पुरस्कार देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
07/02/2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
International Bird Festival

International Bird Festival

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) इस बार न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने जा रहा है। यहां 200 प्रजाति के पक्षियों का महाकुम्भ (International Bird Festival) होने जा रहा है। इनकी सर्वश्रेष्ठ फोटो, नारा लेखन से लेकर पेंटिंग और तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें विजेताओं को योगी सरकार 10,000 से लेकर 5 लाख तक कुल 21 लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान करेगी। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी पहुंच चुके हैं। आप यहां पर लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन तक का दीदार कर सकेंगे। सीएम योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए इको टूरिज्म का विशेष प्लान तैयार किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए जुड़ सकते हैं व्हाट्सएप पर

श्रद्धालुओं में पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 16 फरवरी से इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल (International Bird Festival) का आयोजन किया जा रहा है। 18 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संरक्षण वादी, वैज्ञानिक, पक्षी विज्ञानी, पारिस्थितिकी और पर्यावरण प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञ पक्षी प्रेमी और स्कूल तथा कॉलेज के शिक्षक और छात्र भी भाग लेंगे।

प्रयागराज में वन विभाग के आईटी हेड आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से 93 192 77 004 पर जुड़ सकते हैं।

इस तरह होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

तकनीकी सत्र एवं पैनल चर्चा – विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता – पक्षियों की सुंदर तस्वीरें खींचने का अवसर।

पेंटिंग प्रतियोगिता – बच्चों और कलाकारों के लिए रचनात्मकता दिखाने का मंच।

नारा लेखन – संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े जागरूकता संदेशों का संकलन।

वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – पक्षी संरक्षण से जुड़े विषयों पर छात्रों की भागीदारी।

बर्ड वॉक और नेचर वॉक – विशेषज्ञों के साथ पक्षियों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का अनुभव।

प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम – नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रदर्शनी और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां।

पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता : डीएफओ

डीएफओ प्रयागराज अरविंद कुमार यादव के अनुसार यह प्रतियोगिताएं महाकुम्भ में आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल International Bird Festival) का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि पक्षियों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Tags: International Bird FestivalLucknow Newsup news
Previous Post

महाकुम्भ में संन्यासी अखाड़ों की नई विधायिका का चुनाव सम्पन्न

Next Post

तीन तलाक की पैरोकार शायरा बानो ने CM धामी से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Shayra Bano met CM Dhami

तीन तलाक की पैरोकार शायरा बानो ने CM धामी से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

Makeup

इस तरह से करें मेकअप, दिवाली पर मिलेगा बेहद खूबसूरत लुक

20/10/2025
Partner

झगड़ते वक्‍त अपने पार्टनर से भूलकर भी न कहें ये बातें, नही रिश्ते में पड़ सकती है दरार

27/07/2021
CM Himanta Biswa Sharma

11 सांसदों के साथ असम के मुख्यमंत्री ने किया श्रीरामलला का दर्शन

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version