• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंटरनेशनल स्तर की शूटर खुश सीरत ने खुद को मारी गोली, इस वजह से थी निराश

Writer D by Writer D
10/12/2021
in Main Slider, क्राइम, खेल
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज 17 वर्षीय खुश सीरत कौर संधू ने गुरुवार 9 दिसंबर सुबह फरीदकोट में अपने घर में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

संधू ने निशानेबाजी में कई राष्ट्रीय पदक जीते थे। पुलिस ने कहा कि उसने अपने हालिया प्रदर्शन से नाखुश होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

फरीदकोट सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि खुश सीरत कौर संधू ने अपनी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी।

सिंह ने कहा कि हमें नियंत्रण कक्ष से एक कॉल आया कि गुरुवार की सुबह फरीदकोट के हरिंदर नगर में गली नंबर 4 में एक लड़की ने अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। वहां पहुंचने पर हमें 17 वर्षीय खुश सीरत कौर संधू का शव मिला।

पंचतत्व में विलीन हुए CDS रावत और उनकी पत्नी, एक ही चिता पर दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि

हालांकि पुलिस ने कहा कि शूटर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि वह इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन से बहुत निराश थी। इस मामले में जांच शुरू कर दी गयी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

संधू ने अपने करियर की शुरुआत एक तैराक के रूप में की थी, लेकिन चार साल पहले उन्होंने निशानेबाजी में कदम रखा और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। उनकी कोच सुखराज कौर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह एक प्रतिभाशाली बच्ची थी और उसे इस तरह हारते हुए देखना दुखद है।

पिछले चार महीनों में शूटिंग बिरादरी में यह दूसरी आत्महत्या है। इसी साल सितंबर में मोहाली के शूटर नमनवीर सिंह बराड़ ने अपने आवास पर खुद को गोली मार ली थी।

Tags: international shootersports newsSuicide
Previous Post

पंचतत्व में विलीन हुए CDS रावत और उनकी पत्नी, एक ही चिता पर दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि

Next Post

इस दिन SBI की सभी सेवाएं रहेंगी ठप, बैंक भी रहेगा बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Rise
Main Slider

UP Rise योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतार रहे प्रदेश के युवा

11/09/2026
CM Yogi
Main Slider

बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं, बरसात के बाद नवीनीकरण भी हो: मुख्यमंत्री

11/09/2026
Ice Tea
Main Slider

गर्मी और उमस में ये आइस टी आपके गले को देगी तरावट, तो हो जाए….

11/09/2026
Glowing Face
Main Slider

इस तरह से रखें स्किन का ध्यान, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

11/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Next Post
SBI

इस दिन SBI की सभी सेवाएं रहेंगी ठप, बैंक भी रहेगा बंद

यह भी पढ़ें

Winter

सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए आजमाएं ये तरीके

07/01/2025
StartUp

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026

आत्महत्या के लिये उकसाने पर कोर्ट ने पति को पांच साल की सजा सुनाई

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version