• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम में करें निवेश, हर महीने होगी इतनी कमाई

Writer D by Writer D
21/10/2023
in Business
0
Post Office

Post Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करता है और इसे ऐसी जगह इन्वेस्ट करने का प्लान बनाता है जिससे आने वाले समय में एक मोटा फंड तो इकठ्ठा हो ही, बल्कि रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की व्यवस्था भी हो जाए. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Schemes) खासी लोकप्रिय हैं. इनमें शामिल Post Office Monthly Income Scheme में निवेश करने से आप हर महीने 9,000 रुपये की नियमित आय पा सकते हैं.

सुरक्षित निवेश के मामले में आगे पोस्ट ऑफिस स्कीम्स (Post Office Schemes)

सुरक्षित निवेश के लिहाज से भारत में पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Schemes) को खासा पसंद किया जाता है. इसके साथ ही यहां पर हर आयु वर्ग के लिए योजनाएं मौजूद हैं यानी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इन स्कीम्स का लाभ उठा सकते हैं. ब्याज के मामले में भी ये किसी से कम नहीं है. अब बात करें पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme-POMIS) की, तो ये एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इस योजना में निवेश के बाद आपको हर महीने एक फिक्स्ड इनकम होगी, और आपका पैसा भी पूरी तरह से महफूज रहेगा.

5 साल के लिए करना होगा निवेश

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की इस शानदार स्कीम में केवल पैसे सुरक्षित ही नहीं रहते, बल्कि बैंकों के मुकाबले ब्याज भी ज्यादा मिलता है. अगर आप 5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं तो ये फायदे का सौदा साबित हो सकती है. पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग्स स्कीम में आप सिंगल अकाउंट के जरिये कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वहीं अगर आप ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराते हैं, तो फिर इसमें अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपये तक तय की गई है. यानी पति-पत्नी दोनों मिलकर ज्वाइंट खाते में 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. ज्वाइंट खाते में अधिकतम तीन लोग निवेश कर सकते हैं.

निवेश पर मिलता है इतना ब्याज

अगर आप रिटायरमेंट के बाद या इससे पहले अपने लिए मंथली इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं. सरकार की ओर से इस सेविंग स्कीम में अभी 7.4 फीसदी की दर से सालाना ब्याज दे रही है. स्कीम के तहत इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाले इस साालाना ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है और इसके बाद यहअमाउंट आपको हर महीने मिलता रहता है. अगर आप मंथली पैसा न निकाले तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में रहेगा और मूलधन के साथ इन पैसों को भी जोड़कर आपको आगे ब्याज मिलेगा.

ऐसे हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये से ज्यादा

अब अगर आपको हर महीने 9,000 रुपये से ज्यादा की नियमित आय चाहिए, तो फिर इसके लिए आपको ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराना होगा. मान लीजिए आप इसमें 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको सालाना 7.4 फीसदी की दर से मिलने वाले ब्याज की रकम 1.11 लाख रुपये होगी. अब इस ब्याज की रकम को अगर साल के12 महीनों में बराबर बांटे, तो आपको हर महीने 9,250 रुपये मिलेंगे. वहीं अगर आप सिंगल अकाउंट ओपन कराकर निवेश शुरू करते हैं, तो फिर इस योजना में 9 लाख रुपये के अधिकतम इन्वेस्टमेंट पर आपको ब्याज के रूप में सालाना 66,600 रुपये हासिल होंगे यानी हर महीने 5,550 रुपये की इनकम.

कहां खुलवा सकते हैं POMIS अकाउंट?

Post Office की अन्य सेविंग स्कीम्स की तरह ही पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अकाउंट खुलवाना भी बेहद आसान है. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके ये खाता खुलवा सकते हैं. इसके लिए बस आपको नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट के लिए एक फॉर्म भरना होगा और भरे हुए फॉर्म के साथ अकाउंट खोलने के लिए तय रकम कैश या चेक के जरिए जमा करनी होगी. इस स्कीम में अकाउंट ओपन कराने के लिए आपके पास पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) होना जरूरी है.

Tags: investment in post officePost Office Savings SchemesPost Office Savings Schemes Interest
Previous Post

‘मौत’ की रफ्तार! यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वैन में सवार 5 की मौके पर मौत

Next Post

अंतरिक्ष में भारत ने रचा एक और इतिहास, सफलतापूर्वक हुई गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Next Post
Gaganyaan

अंतरिक्ष में भारत ने रचा एक और इतिहास, सफलतापूर्वक हुई गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट

यह भी पढ़ें

team india

T20: 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ टीम इंडिया की विश्व रिकॉर्ड जीत

27/02/2022
Metro

169 दिन बाद पटरी पर लौटी दिल्ली मेट्रो, लखनऊ में भी सेवा बहाल, मास्क होगा जरूरी

07/09/2020
Parliament House

संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड से घुसने की कोशिश, तीन लोग गिरफ्तार

07/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version